Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

पूर्व सीएम दिग्विजय और पुलिस कमिश्नर के बीच ट्विटर वाॅर

पूर्व सीएम दिग्विजय के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के चार इमली स्थित बंगले पर 14 अगस्त को चोरी हो गई। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज और संदेहियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। चोरी गए 15 हजार के कैश को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों ने एक दर्जन अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

हालांकि आरोपियों के कब्जे से केवल दो चोरियों का ही माल बरामद किया जा सका है। इधर, बेटे के सरकारी आवास में चोरी की वारदात के बाद पूर्व सीएम ने पुलिस कमिश्नर भोपाल के खिलाफ ट्वीट किया था। इसमें सीपी पर थानों की बोली के आधार पर प्रभारियों को तैनात किए जाने की बात लिखी थी। अब चोरी का खुलासा होते ही पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने दिग्विजय के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उनके आरोपों को निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया है। साथ ही, उन्हें मामले का खुलासा किए जाने की जानकारी दी है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने कहा कि चोरी की जानकारी लगते ही टीम पहुंच गई थी। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। कुछ सीसीटीवी फुटेज हमारे पास थे। उसमें तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। उनकी पहचान कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया।

यह चोरी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सरकारी आवास में बने ऑफिस में हुई थी। टीआई ने महज 15 हजार कैश चोरी जाने की पुष्टि की थी। इसके अलावा और कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मामले का एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

दिग्विजय बोले- थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है, तो यही होगा

विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के बंगले पर ​​​​​​चोरी की वारदात के बाद दिग्विजय सिंह ने सरकार को निशाने पर लिया है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img