Thursday, May 14, 2026
41.1 C
Bhopal

थाना टी टी नगर द्वारा मोपेट/स्कूटी चोरों को किया गया गिरफ्तार

 आरोपीगण के पास से मिली 06 चोरी की मोपेड वाहन को लिया पुलिस ने आधिपत्य में

 रात्रि को कालोनी में घुसकर, लाॅक तोडकर करते थे गाडीयो की चोरी ।

 चोरी के वाहनो को अलग-अलग स्थानों पर छुपाते थे ।

 घटना का संक्षिप्त विवरण:-

  1. दिनाॅक-12/07/24 को फरियादी की रिपोर्ट पर आर.एस. स्ओन अस्पताल के सामने ओल्ड एम.एल.ए. क्वार्टर टी टी नगर भोपाल से गाडी चोरी जाने पर अप0 क्र0-310/24 धारा-379 भादवि पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया ।
  2. दिनाॅक-09/08/24 को फरियादी की रिपोर्ट पर ई.डबल्यू.एस.-423, के फ्लैट वाली मल्टी के सामने पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास मल्टी शास्त्री नगर जवाहर चैक टी टी नगर भोपाल से गाडी चोरी जाने पर अप0 क्र0-353/24 धारा-379 भादवि पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया
  3. विभिन्न थानों के अन्य 04 वाहन धारा-106 बी.एन.एस.एस. /303(2) बी.एन.एस. में जप्त किये गये है।

 घटना का तरीकाः-आरोपीगण द्वारा मोपेट/स्कूटी का लाॅक तोडकर चुराते थे गाडी एवं चोरी की गाडीयो को अलग-अलग स्थानों पर छुपाते थे । खरीददार मिलने पर गाडियाॅ बेचने की थी प्लानिंग ।

 कार्यवाही का विवरण:- अनुसंधान के अन्तर्गत घटना स्थल के आस-पास लगे 250 सी.सी.टी.व्ही. कैमरों का बारीकि से अवलोकन कर एवं संदेह के आधार पर मुखबिर तंत्र सक्रीय किया गया । प्रतिदिन होने वाली रात्रि व प्रभाग गस्त को भी सघन गस्त कर आरोपियों को पलाश कर पकडने हेतु निदेर्शित किया गया था इसी तारतम्य में मुखबिर की सूचना के आधार पर गस्त अधिकारी/कर्मचारी द्वारा एक संदिग्ध व्यकित को पकडा गया । जिससे गठित ठीम ने हिकमतअमली से पूछताछ की गई । आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थान पर छुपाये गये 06 वाहनो को जप्त करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायायल के समक्ष पेश किया गया ।

 आरोपीगणो की जानकारी –

  1. मो0 कैफ पिता शब्बन खान उम्र-20 साल नि0-म.नं-140, इंदिरा नगर नाले के पास थाना टीला जमालपुरा भोपाल
  2. शोएब खान पिता सुभराती खान उम्र-23 साल नि0-बागमुफ्ती कवीटपुरा भोपाल
  3. उमर खान पिता मो0 नासिर खान उम्र-19 साल नि0-म.नं-18, इस्लामीगेट शाह0 बाद भोपाल

 सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज पटवा, उनि सुनील भदौरिया, सउनि दौलत सिंह मीना, सउनि मनोज सिंह, प्र.आर. 1321 जयनारायण रैंगर, प्र0आर0 1284 मुजफ्फर, प्र0आर0-1017 मनोज जोठे, प्र0आर0-698 नारायण मीना, आर0 नीरज यादव, आर0 अविनाश भारती, आर0 रितेश तिवारी, आर0 पुष्पेनद्र भदौरिया (तकनीकी सहायता) की सराहनीय भूमिका रही है।

Hot this week

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

Topics

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img