Saturday, June 27, 2026
33.1 C
Bhopal

कमलनाथ बोले- बंगाल की घटना में कार्रवाई होनी चाहिए

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या के मामले में एक तरह जहां देश भर के डॉक्टर विरोध कर रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार को बीजेपी और तमाम राजनैतिक दल घेर रहे हैं।

इस घटना पर पूर्व सीएम कमलनाथ का बयान आया है। भोपाल में कमलनाथ ने कहा, यह राजनीति है। ये बात तो स्पष्ट है कि रेप हुआ है। इसमें कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन मामले को बीजेपी जिस तरह उठा रही है, वह बहुत गलत है।

इतिहास नहीं बदला जा सकता
कॉलेज में आरएसएस पदाधिकारियों की किताब पढ़ाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यह सब गलत है, ये अपना इतिहास नहीं बताना चाहते हैं। यह(BJP) चाहते हैं हम अपना इतिहास बदल लें। यह हो नहीं सकता। केन्द्र के वक्फ संशोधन के बिल पर कमलनाथ ने कहा – वक्फ का मामला जेपीसी में गया है वहां चर्चा होगी। आवारा मवेशियों को नियंत्रण करने सरकार के आदेश पर कमलनाथ बोले- प्रदेश में गौमाता की हालत बहुत खराब है।

महिलाओं ने कमलनाथ को बांधी राखी
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राखी बांधने कांग्रेस नेत्रियां उनके सरकारी आवास पर पहुंची। पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर X पर लिखा- आज भोपाल में बहनों से राखी बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहनों के इस प्रेम और स्नेह से हृदय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। पवित्र राखी हमें बहनों की रक्षा करने की प्रेरणा देती है। ईश्वर मुझे शक्ति दे कि मैं आजीवन बहनों के सम्मान की रक्षा करता रहूं।

Hot this week

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

Topics

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img