Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल जेल में कैदियों के चहरों पर खिली मुस्कान

राजधानी की केन्द्रीय जेल में हर साल की तरह इस साल भी बंदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधी। सोमवार सुबह नौ बजे से जेल में रक्षा का पर्व मनाना शुरू कर दिया गया था। शाम पांच बजे तक बहनें केन्द्रीय जेल पहुंचकर अपने-अपने भाइयों को रखी बांध सकती हैं। जेल में बंद भाई उपहार के रूप में जेल में कमाई गई राशि को बहनों को दे रहे हैं।

जेल अधीक्षक राकेश भांगरे का कहना है जेल में रक्षा बंधन का कार्यक्रम प्रशासनिक नियमों के अनुसार ही मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनें जेल में बंद भाइयों से रूबरू हुई और राखी बांधी। बदले में रक्षा का वचन लेकर भाई से उपहार भी हासिल किये। जेल परिसर में बाकायदा पंडाल लगाया गया।

जेल कैंन्टीन से खरीदा सामान

जेल प्रशासन ने त्‍योहार को देखते हुए जेल की कैंटीन में बिक्री के लिए मिष्ठान की व्यवस्था की है। बहनें कैंटीन में जाकर लिफाफे में राखी, हल्दी, कुंकुम रखकर मिठाई के साथ जेल में बंद अपने भाई के पास पहुंचकर रक्षा सूत्र बांध रही हैं। राखी बंधवाने के बाद भाई भी जेल में कमाई रकम से उपहार अपनी बहना को दे रहे हैं।

जेल में बंद कैदी भाई की कलाई पर बुजुर्ग बहन ने रक्षा सूत्र बांधा।

जेल में बंद कैदी भाई की कलाई पर बुजुर्ग बहन ने रक्षा सूत्र बांधा।

बाहरी सामान पर प्रतिबंध

जेल नियमों के अंतर्गत ही राखी का पर्व सादगी से मनाया जा रहा है। त्‍योहार को देखते हुए कैंटीन में मिष्ठान उपलब्ध कराया गया है। क्योंकि जेल में किसी भी तरह के बाहरी सामान को ले जाने की इजाजत नहीं है।

जेल प्रशासन ने यह जारी किए थे आदेश

  • रक्षा बंधन को लेकर जेल प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बहने अपने भाइयों से मुलाकात कर राखी बांध सकती है।
  • साथ ही साथ मुलाकात के दौरान किन्हीं भी परिस्थितियों में कोई प्रतिबंधित सामग्री बंदियों एवं बैरक तक न पहुंचे। जिसके लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए।

Hot this week

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img