Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

छात्रा से अश्लील व्यवहार करने वाला शिक्षक निलंबित

सागर के शासकीय एकीकृत पूर्व कन्या माध्यमिक शाला खुरई में पदस्थ सहायक शिक्षक को निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। जारी आदेश में बताया गया कि जांच प्रतिवेदन के अनुसार सहायक शिक्षक सुपार्श्व कुमार जैन शासकीय एकीकृत पूर्व कन्या माध्यमिक शाला खुरई के द्वारा संस्था की छात्रा के साथ अश्लील व्यवहार किया गया।

उक्त घटना के कारण छात्र, अभिभावकों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। संबंधित शिक्षक प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत होते हैं। सहायक शिक्षक सुपार्श्व कुमार जैन को नैतिक पतन, गंभीर कदाचरण होने के साथ सिविल सेवा अधिनियम का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक जैन का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शाहगढ़ नियत किया गया है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img