Tuesday, November 10, 2026
19.4 C
Bhopal

भोपाल में सीने में दर्द से हेड कॉन्स्टेबल की मौत

बाइक चलाते में सीने में दर्द होने के कारण पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब हेड कॉन्स्टेबल तारा सिंह राजपूत डीसीपी जोन 4 कार्यालय से अपने घर नेहरू नगर जा रहे थे।

रास्ते में उनके सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद पास किसी डॉक्टर को दिखाया, और जब दर्द ठीक नहीं हुआ हजेला अस्पताल लेकर गए, जहां पर उनके परिवार के लोग भी शामिल थे, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि तारा सिंह राजपूत के घर में पत्नी और दो बच्चे हैं।

कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि तारा सिंह राजपूत डीसीपी जोन कार्यालय में पदस्थ थे, जब घटना हुई तो वह उस समय नेहरू नगर चौराहे पर थे, वहां उन्होंने किसी डॉक्टर को दिखाया और अपने परिवार को सूचना दी, जब तक परिवार आया तब तक उनकी हालत और बिगड़ने लगी।

हजेला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। संभवता यह हार्ट अटैक था, हालांकि इस बारे में कुछ कह पाना अभी ठीक नहीं है, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकेगा।

Hot this week

कागपुर में पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला, आरोपी पति गिरफ्तार

विदिशा। जिले के कागपुर गांव में एक महिला की...

12 नंबर मल्टी में दहशत फैलाने कार में तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर...

Topics

दीवाली पर पटाखे फोड़ने से रोकने पर विवाद: मां पर चाकू से हमला, बचाने आए 25 वर्षीय युवक की हत्या

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमगंज में...

नागझिरी चौराहे पर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग गंभीर, लाखों का नुकसान

उज्जैन। नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार...

7 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ भाजपा पार्षद का पति गिरफ्तार, जेल भेजा

​हरदा। सिराली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img