Sunday, June 28, 2026
33.4 C
Bhopal

जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत, उसके भाई ने की खुदकुशी

गुना में जिस देवा पारदी की पुलिस कस्टडी में मौत हुई थी, उसके छोटे भाई ने सवा महीने बाद खुदकुशी कर ली। बुधवार शाम उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। परिजन का कहना है कि भाई के मौत के बाद से सिंदबाज पारदी सदमे में था।

छोटी कनारी की रहने वाली कपूरी बाई ने बताया, ‘बुधवार शाम सभी ने घर पर खाना खाया। इसके बाद देवा पारदी का छोटा भाई सिंदबाज पारदी (25) पुत्र राधेश्याम पारदी मकान के ऊपर वाले कमरे में चला गया। 10-15 मिनट बाद बच्चे उधर गए। देखा, तो सिंदबाज फंदे पर लटका था। बच्चों ने चीखते हुए परिवारवालों को सूचना दी। फंदे से उतारकर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार दोपहर परिवार वाले शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। राघौगढ़ SDOP दीपा डुडवे ने बताया, ‘परिजन शव जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। थाने में सूचना नहीं दी। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिवारवालों को सौंप दिया गया है। गुना में ही मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

परिजन बोले- भाई की मौत के बाद गुमसुम हो गया

कपूरी बाई ने बताया, ‘देवा की मौत के बाद वह गुमसुम हो गया था। भोपाल से वापस आने के बाद वह पूछ रहा था कि भाई को न्याय दिलाने के लिए क्या किया। भोपाल में क्या कर के आए सब लोग, कागज दिखाओ। हमने उससे कहा कि कार्रवाई हो रही है। देवा को जरूर न्याय मिलेगा।’

यह बात भी सामने आई है कि शाम को पैसों को लेकर पारदी परिवारों में झगड़ा हुआ था। विवाद में हवाई फायर भी किया गया। गुस्से में सिंदबाज ने कहा कि मैं ही मर जाता हूं। वह ऊपर कमरे में गया और फांसी लगा ली।

Hot this week

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

Topics

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img