Sunday, February 22, 2026
25.4 C
Bhopal

थाने की जाली तोड़कर भागे 5 बदमाश

खंडवा में थाना मोघट रोड पुलिस थाने की जाली तोड़कर 5 बदमाश भाग गए। पुलिस ने इन लोगों को बाइक चोरी से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए उठाया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को सफलता नहीं मिली, तो उन्हें बरामदे में बैठा दिया। जहां से वे देर रात 3 बजे गलियारे की जाली तोड़कर फरार हो गए। टीआई के मुताबिक बदमाशों को पूछताछ के लिए लेकर आए थे। धरपकड़ में लगे हैं। सभी को वापस उठा लिया जाएगा।

टीआई संजय पाठक का कहना है कि बाइक चोरी की लगातार वारदातें हो रही थीं। जांच के दौरान तीन आरोपियों के कब्जे से करीब एक दर्जन बाइक जब्त की हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक रैकेट के माध्यम से वारदात करते है। खंडवा से चोरी बाइक हरदा और हरदा से चोरी बाइक को खंडवा में महज 3 से 5 हजार रुपए में बेच देते हैं।

इसी रैकेट की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस ने खंडवा के 5 युवकों को पकड़ा था, जिनके खिलाफ पूर्व में चोरी के मामले में दर्ज हैं। इनमें सोनू, बंटी, अभिषेक समेत कुल 5 बदमाश थे। पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया था। उनसे रैकेट के बारे में पूछा गया, तो वे लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। सुबह दोबारा से पूछताछ करना थी, इसलिए थाने के गलियारे में बैठा दिया था। पीछे के साइड गलियारे में जाली लगी थी। जंग खा चुकी जाली को बदमाशों ने तोड़ दिया और भाग गए।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में भी सामने आया है कि इसी जाली से कूदकर बदमाश फरार हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में भी सामने आया है कि इसी जाली से कूदकर बदमाश फरार हुए हैं।

पुलिस बल की कमी, एक जवान ही ड्यूटी पर था

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक थाने पर इस समय बल की कमी है। बाइक चोरी से जुड़े मामले में लगातार पूछताछ का सिलसिला चल रहा है। चार जवान धरपकड़ में गए थे। वहीं, ग्राम टिटगांव में सांप्रदायिक विवाद के बाद से 4 जवानों की ड्यूटी लगा दी है। इस तरह थाने पर बल की कमी हो गई थी। गुरुवार रात हेड कॉन्स्टेबल ही ड्यूटी पर था। बदमाश पीछे के साइड से भागे हैं।

Hot this week

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

Topics

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img