Tuesday, July 7, 2026
25.5 C
Bhopal

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान विशाल अहिरवार के रूप में हुई है, जो एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन था। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय विशाल शराब के नशे में था और घर में विवाद के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

विवाद के बाद खुद को कमरे में किया बंद

​परिजनों ने बताया कि शनिवार रात जब विशाल नशे में घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी और मां ने उसे समझाने की कोशिश की। इसी बात पर घर में बहस शुरू हो गई। मां की फटकार से नाराज होकर विशाल ने अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

मंगलसूत्र छीना और दी धमकी

​मृतक की मां माया राठौड़ ने बताया कि आत्महत्या से ठीक पहले विशाल ने अपनी पत्नी का मंगलसूत्र छीन लिया था। उसने गुस्से में पत्नी से कहा, “आज तू विधवा होगी” और कमरे की कुंडी लगा ली। जब तक पड़ोसी और परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, विशाल पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे चुका था।

जांच में जुटी पुलिस

​रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है कि क्या आत्महत्या की वजह सिर्फ तात्कालिक विवाद था या कोई और पुरानी परेशानी।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img