Monday, May 4, 2026
27.1 C
Bhopal

खड़े ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्राला, केबिन काटकर निकाला गया ड्राइवर का शव

रायसेन। नेशनल हाईवे 45 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नागिन मोड़ स्थित बाबा जी ढाबा के पास खड़े एक ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

केबिन में बुरी तरह फंस गया था शव

​हादसा सुबह करीब 10:30 बजे का है। टक्कर के बाद ट्रक का अगला हिस्सा मलबे के ढेर में तब्दील हो गया, जिसमें ड्राइवर का शव बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद और जेसीबी मशीन बुलाकर केबिन के हिस्सों को काटा गया, जिसके बाद काफी मशक्कत से शव को बाहर निकाला जा सका।

हाइवे पर लगा जाम

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए। इस दुर्घटना के चलते हाईवे पर काफी देर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img