Thursday, November 19, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में सीजन की 98% बारिश, 36.8 इंच पानी गिरा

भोपाल में अब तक 36.8 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की करीब 98% है। सीजन की बारिश का कोटा पूरा होने में अब 1 इंच से भी कम पानी की जरूरत है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश की वजह से केरवा डैम के 4, भदभदा के 2 और कलियासोत डैम का एक गेट खोला गया था। शनिवार सुबह केरवा के सभी गेट बंद हो गए, जबकि भदभदा और कलियासोत के 2-2 गेट खुले हुए हैं। भोपाल के पास कोलार डैम में भी पानी की आमद जारी है।

कलियासोत डैम का गेट खोले जाने के बाद नदी किनारे की बस्तियों को अलर्ट किया गया है। रात में भी तेज बारिश का दौर चलता रहा। हालांकि, शनिवार सुबह से बारिश थमी हुई है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बड़ा तालाब में पानी की आमद जारी रहेगी। इसके बाद भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खुले रह सकते हैं। केरवा डैम प्रभारी नितिन कुहीकर ने बताया कि केरवा में 8 ऑटोमैटिक गेट है, जो पानी बढ़ने के बाद खुल जाते हैं। शुक्रवार को चार गेट खुले थे, जो शनिवार सुबह बंद कर दिए गए। कलियासोत डैम के दो गेट खोल रखे हैं। बता दें कि राजधानी में गुरुवार रात से ही बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही। शनिवार को भी भोपाल में तेज बारिश का अलर्ट है। इससे इस दिन ही सीजन का कोटा फुल हो सकता है।

भोपाल के भदभदा डैम के 2 गेट खुले हुए हैं। बड़ा तालाब के फुल भरने के बाद शुक्रवार रात में गेट खोले गए थे।
भोपाल के भदभदा डैम के 2 गेट खुले हुए हैं। बड़ा तालाब के फुल भरने के बाद शुक्रवार रात में गेट खोले गए थे।

तेजी से बह रहा पानी, निचले इलाकों में अलर्ट
8 दिन के ब्रेक के बाद अगस्त के आखिरी दिनों में राजधानी फिर तरबतर हो रही है। पिछले 4 दिन से तेज और हल्की बारिश हो रही है। इससे बड़ा तालाब का जलस्तर भी बढ़ गया। शुक्रवार शाम को पानी का लेवल 1666.80 फीट तक पहुंच गया। इसके बाद रात में भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोल दिए गए थे। पानी तेजी से बह रहा है, जो कलियासोत नदी में जाकर गुजर रहा है। ऐसे में निचले इलाके जैसे दामखेड़ा, समर्धा टोला के रहवासियों को अलर्ट किया गया है। पानी बढ़ने पर लोगों को शिफ्ट किया जा सकता है।

कलियासोत डैम के भी 2 गेट खुले हुए हैं। भदभदा डैम से छोड़ा गया पानी कलियासोत डैम में ही आ रहा है।
कलियासोत डैम के भी 2 गेट खुले हुए हैं। भदभदा डैम से छोड़ा गया पानी कलियासोत डैम में ही आ रहा है।

अगस्त के कोटे के करीब
मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में भोपाल में 13 इंच बारिश होने का ट्रेंड है। इस बार अब तक 12 इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। वहीं, सीजन में 36 इंच से ज्यादा बारिश हो गई है, जो सीजन की करीब 98 प्रतिशत तक है।

अगस्त में मानसून की बेरुखी भी देखने को मिली
अगस्त में मानसून की बेरुखी भी देखने को मिली है। शुरुआती 4 दिन तक भोपाल में अच्छी बारिश हुई, लेकिन इसके बाद हल्की बारिश का दौर ही चला। इस कारण अगस्त तक कोटा भी फुल नहीं हो सका है, लेकिनअब फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है।

कलियासोत नदी में डैम का पानी छोड़ा जा रहा है। इसलिए निचले इलाके में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है।
कलियासोत नदी में डैम का पानी छोड़ा जा रहा है। इसलिए निचले इलाके में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है।

इस बार 106% बारिश का अनुमान
भोपाल में इस साल सामान्य से 106% बारिश होने का अनुमान है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी, जबकि भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img