Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या, लाश के पास रखा सांप:भोपाल में दोस्त ने किया था मर्डर, शराब पार्टी के बाद फ्रेंड को अपने घर सुलाया

भोपाल के मिसरोद इलाके में बस ड्राइवर की मर्डर मिस्ट्री का खुलासा चौंकाने वाला है। उसे सांप ने नहीं काटा था, बल्कि दोस्त ने ही मार डाला। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने दोस्त के बिस्तर के पास मरा हुआ कोबरा सांप रख दिया था। जांच में सामने आया है कि ड्राइवर के मुंह और नाक में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही कि शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। इसका बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी गई।

एडीशनल DCP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि चांदबाड़ी बस्ती पिपलानी निवासी नवल सिंह उर्फ भारत (43) स्कूल बस का ड्राइवर था। 8 जुलाई की रात उसने बागसेवनिया शराब दुकान में अपने 3 दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। दो दोस्त घर चले गए। देर रात होने की वजह से नवल सिंह को जाटखेड़ी में रहने वाले उसके दोस्त संदीप बाघमारे ने कहा कि मेरे घर में सो जाओ। नवल उसके साथ चला गया।

अगले दिन सुबह संदीप ने पुलिस को सूचना दी कि नवल की मौत हो गई है। उसने हार्ट अटैक की आशंका जताई। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस को नवल के बिस्तर के नीचे मरा हुआ कोबरा सांप मिला। पुलिस को लगा कि सांप के काटने से उसकी मौत हुई होगी। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा। मंगलवार देर शाम आई पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दम घुटने से नवल की मौत हुई है। उसके मुंह-नाक में कपड़ा रखा गया होगा, जो मौत की वजह बनी।

Hot this week

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img