Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

संगठन पर्व हमारे लिए पार्टी का सबसे बड़ा त्योहार है-डॉ.मोहन यादव

अभियान कमजोरी को मजबूती में बदलने का अवसर
-श्री विष्णुदत्त शर्मा
-संगठन पर्व के लिए हर मोर्चा और प्रकोष्ठ अपनी योजना बनाएं
-डॉ. महेंद्र सिंह
-नई सदस्यता का इतिहास रचने का अवसर है सदस्यता अभियान
-श्री सतीश उपाध्याय
-हर बूथ पर 200 से ज्यादा सदस्यों को सदस्यता दिलाएं
-श्री हितानंद जी
भोपाल, 28/8/2024। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व को लेकर बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्टी का संगठन पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार है। हमें प्राणप्रण से जुटकर सदस्यता के लिए पार्टी ने जो लक्ष्य तय किया है उसे हासिल करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि कमजोरी को मजबूती में बदलने का अवसर है। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन पर्व के लिए हर मोर्चा और प्रकोष्ठ अपनी योजना बनाए तथा अपने-अपने लक्ष्य तय करें। प्रदेश के सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि हमने चुनावों में नया इतिहास रचा है। सदस्यता अभियान नई सदस्यता के मामले में भी नया इतिहास रचने का अवसर है। प्रदेश सगंठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि हर बूथ पर 200 से ज्यादा सदस्यों को सदस्यता दिलाने के लिए हर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जुटना होगा।
हम सब मिलकर सदस्यता अभियान को सार्थक करेंगेः डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार है। हमें गर्व है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हमारी है। हम सामूहिक रूप से एक साथ मिलकर पार्टी के संगठन पर्व के अभियान को सार्थक करेंगे। हम हमेशा दो दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े हैं। देश की संस्कृति और लोकतंत्र की निष्ठा के दृष्टिकोण ने हमें सबसे अलग खड़ा किया है। जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक हमने लोकतंत्र को जिंदा रखा है। कांग्रेस ने हमेशा झूठ और चालाकियां की हैं। कांग्रेस संविधान के नाम पर देश को गुमराह करने का काम कर रही हैं। महात्मा गांधी ने कहा था आजादी के बाद कांग्रेस को राजनीतिक यात्रा नहीं करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसे नहीं माना और आज भी कांग्रेस सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने हमारी छाती 56 इंच की कर दी
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 10 सालों में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। अभी हाल ही में यूक्रेन-रूस से बातचीत कर शांति वार्ता की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। य़ह कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां विकास नहीं हुआ हो और विकास ने रफ्तार नहीं पकड़ी हो। सदस्यता अभियान में हमें इस अनुकूलता का लाभ लेना चाहिए।
अपनी-अपनी भूमिका निभाकर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं कार्यकर्ताः श्री विष्णुदत्त शर्मा
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने 163 सीटें हासिल की और लोकसभा चुनाव में 29 में से 29 सीटें जीतकर इतिहास रचा। इन चुनावों में हमारे मोर्चों और प्रकोष्ठ ने यह चरितार्थ कर दिया कि ’संगठन तंत्र की ताकत ही वैभव का चित्र सजाती है’। उन्होंने कहा कि हमारे मोर्चे और प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच बनाने के माध्यम हैं। मध्यप्रदेश स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी, राजमाता सिंधिया जी, सुंदरलाल पटवा जी, कैलाश जोशी जी और प्यारेलाल खंडेलवाल जी जैसे कार्यकर्ताओं का प्रदेश है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और उसका चेहरा है। सदस्यता अभियान में अगर हर कार्यकर्ता अपनी-अपनी भूमिका का निर्वाह करे, तो 1.5 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य बहुत आसानी से हासिल किया जा सकता है।
विद्वेष फैलाने वालों पर प्रहार के लिए पार्टी की ताकत बढ़ाना जरूरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमें हर बूथ पर 200 नए सदस्य जोड़ना है और इस काम में हर मोर्चे की भूमिका होनी चाहिए। इसके लिए हर मोर्चा और प्रकोष्ठ एडवांस प्लानिंग करें और ठीक तरीके से योजनाएं बनाएं। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे 25 हजार जनप्रतिनिधि हैं और सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में काम करना है। अनेक बूथों पर हम अधिक सशक्त नहीं हैं। जहां हमें इतने नए सदस्यों को जोड़ना है कि हर बूथ पर कमल खिले। हर समाज और वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। हमें उन तक पहुंचकर उन्हें पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में बने रहने के लिए कश्मीर में धारा 370 लगाई, जिसके विरोध में हमारे नेता डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जनसंघ की नींव रखी। उन्होंने धारा 370 हटाये जाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। स्व. अटलजी की सरकार भाजपा का पूर्ण बहुमत न होने के कारण 370 नहीं हटा सकी, लेकिन मोदी जी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार ने धारा 370 हटा दी। देश ने नक्सलवाद और आतंकवाद का तांडव देखा है। जनता भ्रष्टाचार और हर तरह के आतंकवाद से मुक्त हो तथा सामाजिक समरसता की स्थापना हो, भाजपा इसी के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि जिन क्षेत्रों में हम कमजोर हैं, उनमें मजबूती प्रदान करने के लिए है। देश में आज भी कई ताकतें विद्वेष फैला रही हैं। इन ताकतों पर प्रहार करने के लिए भाजपा का शक्तिशाली होना जरूरी है। इसलिए सदस्यता अभियान में पार्टी का विस्तार कर पार्टी की ताकत बढ़ाएं।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img