Friday, February 20, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप की मीटिंग कैंसिल

भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप बुधवार को होने वाली जिले की समीक्षा बैठक कैंसिल हो गई है। प्रभार मिलने के बाद उनकी यह पहली मीटिंग थी, जो दूसरी बार टल गई। इसमें वे कई कार्यों की समीक्षा करने वाले थे।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट में जिले की समीक्षा बैठक आयोजित की जानी थी, इससे पहले मीटिंग की स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता के निधन होने से यह बैठक कैंसिल की गई है। इससे पहले 30 अगस्त को भी मीटिंग स्थगित हो गई थी।

इन कार्यों की समीक्षा करने वाले थे मंत्री

बैठक में मंत्री काश्यप राजस्व महा अभियान, जल जीवन मिशन, पौधारोपण अभियान, सीएम राइज स्कूल, अमृत 2.0, मौसमी बीमारियां, निर्माण कार्य एवं समसामायिक विषयों की समीक्षा करने वाले थे। बैठक का प्रजेंटेशन भी तैयार कर लिया गया था।

मीटिंग में सड़कों का मुद्दा नहीं उठ पाया
बुधवार को भोपाल कलेक्टोरेट में करीब एक साल बाद प्रभारी मंत्री की मीटिंग होनी थी। पिछले साल विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की गई थी। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि सड़कों का मुद्दा भी उठाने वाले थे।

11 सितंबर को कमिश्नर लेंगे संभाग की बैठक
भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह 11 सितंबर को राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें संभाग के सभी जिले- भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, निगम कमिश्नर, एडीएम समेत संभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img