Tuesday, June 23, 2026
28.5 C
Bhopal

पुलिस अधीक्षक विदिशा ने किया चौकी/थानों का आकस्मिक निरीक्षण

                दिनांक 05.09.24 को पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा थाना करारिया, चौकी कागपुर एवं थाना नटेरन का आकस्मिक निरीक्षण किया। 
               इस दौरान थानों के मालखाने, साफसफाई, हवालात का जायजा लिया तथा थाने में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, खात्मा, खारजी एवं सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की तथा यथाशीघ्र निकाल करने हेतु उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही पुलिस अभिरक्षा में रखने वाले व्यक्ति की सुरक्षा के संबंध में अवगत कराया। 
              थाना क्षेत्र में संचालित होने वाले अवैध शराब, जुआ, सटटा पर प्रभारी कार्यवाही करने, सम्पत्ति संबंधी अपराधों की समीक्षा करते हुये प्रकरणों का निकाल यथाशीघ्र करने, क्षेत्र में पूर्व अपराधियों, निगरानी बदमाशों, जिला बदर अपराधियों को चेकिंग करने तथा उन पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं थाने पर उपलब्ध बल व संसाधनों की जानकारी लेते हुये इन्हे दुरूस्त रखने के निर्देश दिये गये।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img