Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

BJP प्रदेश कार्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विराजे भगवान श्रीगणेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

भोपाल 07/09/2024। भारतीय जनता पाटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शनिवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विगत कई वर्षों से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ भगवान श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीगणेश जी सभी का मंगल करें और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि लाएं। कार्यालय परिसर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के उपरांत आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवादास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमीत पचौरी सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर भी हुई गणपति जी की स्थापना
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना के पूर्व प्लेटिनम प्लाजा न्यू मार्केट पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा लेकर अपने निवास पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्थापना की।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img