Wednesday, June 24, 2026
29.5 C
Bhopal

भोपाल में घूरने के विवाद में युवक की हत्या

भोपाल में चार नाबालिगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने गले समेत कुल तीन वार किए हैं। विवाद घूरने की बात को लेकर हुआ था। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। बाग सेवनिया टीआई का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घूरने का कारण पूछा तो विवाद करने लगे

पुलिस के मुताबिक मजदूरी करने वाला राज यादव अरविंद विहार कॉलोनी में रहता है। शुक्रवार को उसका भांजा गणेश उर्फ गजेंद्र यादव (24) काम करने के बाद अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में शर्मा कॉम्प्लेक्स के पास रास्ते में खड़े 4 नाबालिग लड़के उसे घूर रहे थे। जब गणेश ने घूरने का कारण पूछा तो विवाद करने लगे और मारपीट कर चाकू से हमला कर फरार हो गए।

हमले की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार सुबह करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

युवक के मामा गणेश ने कहा कि मेरे सामने छुरी से किए 3 वार।

युवक के मामा गणेश ने कहा कि मेरे सामने छुरी से किए 3 वार।

चश्मदीद बोला- मेरे सामने चार युवकों ने मारा है

घटना के चश्मदीद राज यादव ने बताया कि मैं और भांजा गणेश मजदूरी करते हैं। दोनों किराना दुकान पर गए थे। वहां मैं सामान खरीद रहा था, गणेश पास में ही पटिये पर बैठ गया। इसी बीच चार युवक आए, उन्होंने भांजे को घूरना शुरू कर दिया।

भांजे ने घूरने का कारण पूछा तो उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया। भांजे ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर छुरी से तीन वार किए, एक वार गले में जबकि एक हाथ तथा तीसरा वार हाथ की एक उंगली में लगा।

सबकुछ बेहद तेजी में हुआ, मैं कुछ कर पाता इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। गणेश मूलरूप से नुनखान गांव थाना सहारनपुर जिला डिंडौरी के रहने वाला था।

अधिकारी बोले- आरोपी हिरासत में लिए गए

एडिशनल डीसीपी महावीर सिंह मुजालदे ने बताया कि अचानक हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने हमला किया था। चार नाबालिग संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तब हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

Topics

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

रिटायर्ड महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.57 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के सरदार पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img