Friday, June 26, 2026
27.4 C
Bhopal

भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल का डॉक्टर वाटर फॉल में डूबा

सीहोर जिले के शाहगंज क्षेत्र में स्थित दिगंबर जलप्रपात में रविवार को पिकनिक मनाने गए भोपाल के एक डॉक्टर डूब गए। उनके चार साथी सुरक्षित हैं। वहीं, डॉक्टर की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक डॉ अश्विन और उनके साथियों को सुरक्षाकर्मियों ने वहां जाने से रोका था।

शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि पीपुल्स अस्पताल भोपाल के डॉक्टर अश्विन कृष्णन अय्यर (28) अपने साथी डॉक्टर आयुष, कोशकी, अभिषेक और आकांक्षा के साथ भोपाल से दिगंबर झरने पर पिकनिक मनाने आए थे। नहाते समय डॉक्टर अश्विन कृष्णनन अय्यर पानी में डूब गए। पुलिस और SDERF की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

SDOP बुधनी शशांक गुर्जर ने कहा- वाटर फॉल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। इन लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका था। यह लोग नहीं माने और किसी दूसरे रास्ते से होकर वाटर फॉल पहुंच गए थे। जो व्यक्ति डूबा है उसकी तलाश की जा रही है।

यहां 80 फीट ऊंचाई से गिरता है पानी

दिगंबर दिगंबर वाटरफॉल सीहोर जिले में आता है। यह वाटरफॉल रातापानी जंगल के आखिरी छोर पर स्थित है। भोपाल से इसकी दूरी करीब 90 किलोमीटर है। सीहोर जिला मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 125 किलोमीटर है।

यहां करीब 80 फीट ऊंचाई से पानी नीचे की ओर पानी गिरता है। यह झरना विंध्याचल पर्वत शृंखला के घने जंगलों में स्थित है। ऊंचाई से गिरते झरने का पानी दूधिया नजर आता है। सैकड़ों लोग झरने की खूबसूरती को देखने और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं।

Hot this week

इंदौर: पॉश कॉलोनी में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, भारी मात्रा में जखीरा जब्त

​इंदौर। आबकारी विभाग ने शहर की पॉश कॉलोनी तुलसी...

Topics

ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल और रीवा-जबलपुर में करोड़ों की जब्ती

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश में बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img