Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

थाना कोलार रोड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा वाहन चोर

नौकर ने ही चुराई थी बुलट मोटर साईकिट

चोरी की 01 बुलट मोटर साईकिल कीमती 01 लाख 90 हजार रूपये बराबमद की गई

थाना कोलार रोड भोपाल मे दिनांक 09/09/2024 को फरियादी फरि. कुलदीप पाटीदार सौरव नगर कोलार रोड भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि कोलार मे हार्डवेयर की दुकान चलाता हूँ । दुकान के उपर ही मकान है । दिनांक 06/09/24 को रात में 10.00 बजे अपने मकान के नीचे दुकान के सामने अपनी मोटर सायकिल रायल इंनफिल्ड क्र.MP04VE0482 खडी करके घर पर चला गया था दिनांक 07/09/24 को 08.00 बजे घर से बाहर आया तो देखा कि मेरी मोटर सायकिल रायल इनफिल्ड नहीं थी जिसकी कीमती लगभग 1,90,000/- रुपये है । मोसा. मेरा नौकर रोहित मेरी बुलेट चोरी करके ले गया है क्योंकि गाडी चोरी जाने वाले दिन से रोहित काम पर नहीं आया है । रिपोर्ट पर अप.क्रमांक 697/24 धारा 306 बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

की गई कार्यवाही- वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. संजय सोनी थाना कोलार रोड भोपाल द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित व चोरी गई बुलेट मो.सा. की तलाश हेतु तत्काल एक पुलिस टीम रवाना की गई जो दिनांक 09/09/24 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो नीले रंग की टीशर्ट और ब्राउन कलर का पेन्ट पहने हिनोतिया आलम तिराहा रोड कोलार रोड भोपाल पर संदिग्ध हालत में एक रॉलय इनफिल्ड की बुलट मोटर साइकिल लेकर खडा है और मोटर साइकल को बेचने की फिराक में है । जो पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान डेन्टल कॉलेज के आगे हिनोतिया आलम जोड रोड के किनारे पहॅुची जहॉ एक व्यक्ति रायल इनफिल्ड मोटर साइकिल लिये अंधेरे में खडा मिला जो पुलिस को देखकर सकपका कर मोटर साइकिल को स्टार्ट कर भागने की फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकडा और अभिरक्षा में लेकर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुरेन्द्र अहिरवार उर्फ रोहित पिता बदामीलाल अहिरवार उम्र 35 साल निवासी चौरसिया मंदिर के पास बिहारी मोहल्ला भूरा भाई का मकान शिव नगर थाना छोला रोड भोपाल का होना बताया जिससे बुलट मोटर साइकिल के बारे में पूछा तथा मोटर साइकिल के कागजात मॉगे जो नही होना बताया, बाद हिकमत अमली से पूछने पर मोटर साइकिल रॉयल इलफिल्ड MP04 VE 0482 को दिनांक 06-07.09.2024 की रात्रि में ललिता नगर पेट्रोल पम्प के पास से चोरी करना बताया जिसे आज बेचने के लिये ग्राहक के इंतजार में खडा था। उक्त मोटर साइकिल थाना कोलार रोड भोपाल के अपराध क्रमाक 697/24 धारा 306 बीएनएस का चोरी गया मशरूका होना पाया जाने से मो.सा. विधिवत जप्त की गई ।
कुल जप्त मशरूका- मोटर सायकिल रायल इंनफिल्ड क्र.MP04VE0482 कीमती 190000/- रूपये लगभग ।

गिरफ्तार आरोपी- सुरेन्द्र अहिरवार उर्फ रोहित पिता बदामीलाल अहिरवार उम्र 35 साल निवासी चौरसिया मंदिर के पास बिहारी मोहल्ला भूरा भाई का मकान शिव नगर थाना छोला रोड भोपाल

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरी. संजय सोनी , प्रआर 468 मोहम्मद अहमद खान, प्रआर 1806 ऋषि तिवारी, प्रआर.2529 बृजकिशोर जादौन, प्रआर.2909 नवीन त्रिपाठी प्रआर. 1265 राजकुमार राजपूत, प्रआर.2862 मनीष यादव व आर.3661 कपिल कौशिक की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है ।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img