Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी दिग्विजय की धूर्त मानसिकता को दर्शाता है
– दिग्विजय सिंह माफी मांगें, नहीं तो हर दलित बस्ती में विरोध करेगा भाजपा अजा मोर्चा
– प्रदेश की 26892 दलित बस्तियों में जाकर पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन करेगा अजा मोर्चा
– डॉ. कैलाश जाटव

भोपाल, 10/09/2024। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने मंगलवार को पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने हमारे प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के संबंध में जो अमर्यादित टिप्पणी की है, उनकी धूर्त मानसिकता को दर्शाता है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। इसके विरोध में हमने सोमवार को पूरे प्रदेश में दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया था। दिग्विजय सिंह वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। अनुसूचित जाति मोर्चा ने कल जो विरोध किया था, वह सीमित था लेकिन अगर दिग्विजय सिंह नहीं सुधरते हैं तो मोर्चा प्रदेश की सभी 26892 दलित बस्तियों में जाकर उनका पुतला दहन तथा विरोध प्रदर्शन करेगा और उन्होंने जो बातें कही हैं, उन्हें घर-घर तक पहुंचाएगा। डॉ. जाटव ने मांग की कि दिग्विजय सिंह अपने अभद्र शब्दों के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से माफी मांगें, नहीं तो अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश की हर दलित बस्ती में विरोध करेगा।
प्रसिद्धि पाने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं दिग्विजय सिंह
भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस समय अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव पर हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनके दिमाग में नए-नए फितूर चलते रहते हैं। दिग्विजय सिंह राजनीति में अप्रासांगिक हो चुके हैं और हाशिए पर आ चुके हैं। ऐसे में वे समय-समय पर अपने तरीके से प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए और चर्चा में बने रहने के लिए कुछ भी बयान देते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जो बयान दिया है, वह उनकी धूर्त मानसिकता को दर्शाता है।
दलितों, मुस्लिमों के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया
डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने एक बयान दिया है कि देश में सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की बहुत कमी है और इसके लिए अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग का जो आरक्षण है, वह दोषी है। श्री जाटव ने कहा कि देश में आजादी के बाद लगभग 65 वर्षों तक कांग्रेस की ही सरकारें रहीं, लेकिन सभी जानते हैं कि कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का जो कोटा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने तय किया था, उस कोटे का क्या हुआ? श्री जाटव ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति और जनजाति के साथ तो अन्याय किया ही, मुस्लिमों के साथ भी ऐसा ही किया। कांग्रेस वोट के लिए उनका इस्तेमाल करती रही, लेकिन उनकी भलाई के लिए कुछ नहीं किया। उनकी शिक्षा, आर्थिक विकास, मानसिक विकास की तरफ कांग्रेस ने कभी ध्यान नहीं दिया। दिग्विजयसिंह यह बताएं कि कांग्रेस की सरकारों के समय सरकारी नौकरियों में कितने मुसलमानों को भर्ती किया गया, कितने मुसलमानों को आरक्षण दिया गया? मुसलमानों के हित में क्या काम किए गए? मुस्लिम बस्तियों में न शिक्षा के प्रयास किए गए और न ही स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए कोई काम हुए। डॉ. जाटव ने कहा कि देश में जब से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार आई है, अनुसूचित जाति, जनजाति और मुस्लिमों को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है और भाजपा के शासन में मुसलमानों के लिए जो काम किए गए हैं, वो बीते 70 सालों में नहीं हुए थे।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी, श्री राजपाल सिंह सिसोदिया एवं अजा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजी. सूरज खरे उपस्थित रहे।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img