Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

नाबालिग को अश्लील मैसेज भेजने पर थाना घेरा

भोपाल में 11वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। बात नहीं करने पर मार्फ वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देता था। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी तो वे थाने पहुंचे।

इस दौरान शिकायत दर्ज करने में पुलिस ने लेट लतीफी की तो हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर दिया। थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया।

जबरन बातचीत का दबाव बनाता था आरोपी

एसडीओपी आनंद कलादांगी के मुताबिक 17 साल की पीड़िता बैरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला अरमान मंसूरी नाबालिग को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजता था। लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पीड़िता को फॉलो कर भद्दे कमेंट्स करता था। जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता था।

लड़की बात करने से इनकार करती थी, अथवा रिप्लाई नहीं करती तो उसके मार्फ फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इससे तंग युवती ने मामले की जानकारी मां को दी। मां ने पिता को बताया। पिता उसके लेकर बुधवार को थाने आए। उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में दाखिल हुए प्रदर्शनकारी।

नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में दाखिल हुए प्रदर्शनकारी।

तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया

एसडीओपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की। उसे हिरासत में भी ले लिया है। प्रदर्शनकारी मामले में अन्य युवकों को भी आरोपी बनाने की मांग कर रहे थे। अन्य युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर फिलहाल मुख्य आरोपी अरमान को हिरासत में लिया है।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img