Friday, February 27, 2026
23.4 C
Bhopal

भोपाल में नर्सिंग छात्रा का शव प्रेमी के घर मिला

नरसिंहपुर के गोटेगांव की रहने वाली बीएससी नर्सिंग की छात्रा की भोपाल के बागसेवनिया स्थित नारायण नगर के उसके प्रेमी के कमरे में लाश मिली है। छात्रा के गले पर चोट के निशान मिले हैं। युवती 9 अगस्त को प्रेमी के साथ घर से बिना बताए निकली थी। शनिवार की सुबह बॉडी का एम्स में पीएम कराया गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। मामले में छात्रा के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अंकिता चौधरी पुत्री विनौद चौधरी (19) गोटेगांव जिला नरसिंहपुर जबलपुर के एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसके मामा रमेश कुमार चौधरी ने बताया कि अंकिता 9 अगस्त को घर से बिन बताए निकली थी। दो दिन बाद उसने अपनी बुआ के मोबाइल फोन पर कॉल कर बताया कि वह गोटेगांव में ही रहने वाले मयंक परिहार के साथ है और उसी के साथ रहना चाहती है। दोनों जबलपुर में हैं। इसके बाद परिवार छात्रा को जबलपुर में तलाशता रहा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

अंकिता चौधरी की तस्वीर, जो प्रेमी के साथ कई सपने लेकर घर से बिन बताए निकली थी।

अंकिता चौधरी की तस्वीर, जो प्रेमी के साथ कई सपने लेकर घर से बिन बताए निकली थी।

इसके बाद परिवार ने छात्रा की गुमशुदगी गोटेगांव थाने में दर्ज करा दी थी। करीब 15 दिन पहले दोबारा अंकिता ने बुआ को वॉट्सऐप पर मैसेज कर भोपाल में होने की जानकारी दी। इसके बाद जब भी मौका मिलता वह बुआ को मैसेज पर हाल चाल बता दिया करती थी। छात्रा ने मैसेज में मां से बात कराने और उनकी याद आने का जिक्र भी किया था और उसने बुआ से बताया था कि फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है।

इसके बाद अंकिता ने दो दिन पहले किए अपने मैसेज में लिखा था कि उसे मयंक के साथ नहीं रहना है। यह अंकिता का अपनी बुआ को लास्ट मैसेज था। इसके बाद परिवार को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भांजी की मौत की सूचना मिली। शनिवार की सुबह परिवार भोपाल पहुंचा।

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंकिता के गले में फंदा लगा हुआ था। बॉडी जमीन पर पड़ी थी, मकान मलिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। छात्रा के प्रेमी मयंक का फिलहाल कुछ पता नहीं है। बॉडी देखी तो गले पर काटे जाने जैसे निशान भी हैं। पुलिस को संदेह है कि अंकिता की हत्या की गई है।

अंकिता और उसकी बुआ के बीच हुई आखिरी बातचीत।

अंकिता और उसकी बुआ के बीच हुई आखिरी बातचीत।

मां बोली तार से गला रेतकर बेदर्दी से बेटी को मारा गया मृतका की मां गीता चौधरी ने बताया कि हमें बेटी और मयंक के रिश्ते की जानकारी नहीं थी। उसके लापता होने के बाद पता लगा कि मयंक नाम के लड़के के साथ है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है, लेकिन उसी ने मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या की। तार से गला घोंटा गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मयंक के साथ अंकिता भोपाल तक आई थी। उसकी मौत के बाद से मयंक लापता है।

मयंक के साथ अंकिता भोपाल तक आई थी। उसकी मौत के बाद से मयंक लापता है।

पुलिस बोली- मामले की जांच कर रहे टीआई अमित सोनी ने बताया कि शुरूआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के डिटेल बयान और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img