Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

सड़क हादसे में युवक की, दूसरा घायल

भोपाल में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में दो दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक युवक को 20 मीटर तक घसीटता ले गया, इसके बाद भाग गया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। घटना रविवार तड़के 4 बजे लिली टॉकीज के पास हुई। घायल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है।

फरीद कुरैशी (27) पुत्र रईस कुरैशी निवासी जिंसी हम्माली का काम करता था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दोस्त शमीम और सोहेल के साथ चाय पीने निकला था। काजीकैंप से तीनों दोस्त चाय पीकर तड़के सुबह करीब 4 बजे लौट रहे थे। लिली टॉकीज के सामने फरीद ने गाड़ी को रुकवा दिया। वह सड़क किनारे पेशाब करने चला गया। सोहेल भी साथ गया।

इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों कार के बंपर में फंस गए। इसके बाद कार फरीद को 20 मीटर तक घसीटते ले गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे, जिससे टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पहचान की जा सके।

रविवार दोपहर फरीद के शव काे पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया।

रविवार दोपहर फरीद के शव काे पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया।

एक महीने पहले हुई बेटी

फरीद की डेढ़ साल पहले अरेंज मैरिज हुई थी। एक महीने पहले ही उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। रविवार को पुलिस ने बॉडी का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही हे।

मृतक का भाई बोला- आधे घंटे तक नहीं मिली मदद

फरीद के भाई सगीर कुरैशी ने बताया कि दोस्तों के साथ घर लौटते समय भाई को टक्कर मारी थी। शमीम की आंखों के सामने हादसा हुआ। वह गाड़ी लेकर खड़ा था। आधे घंटे तक मदद नहीं मिली। उसने कॉल कर मोहल्ले के युवकों को बुलाया। तत्काल लड़कों ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार से घायल सोहेल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img