Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बड़ी कार्रवाई

भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर रविवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सेमरी बाज्यफत और छापरी में 2 अवैध कॉलोनियों के निर्माण को तोड़ा गया। जेसीबी से सड़क उखाड़ दी गई, जबकि गेट भी तोड़ दिया गया।

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमरी बाज्यफत में अवैध कॉलोनी ‘वाटिका’ के मुख्य द्वार को तोड़ा गया और पक्की सड़क को उखाड़ दिया गया। ग्राम छापरी में सिद्धी विनायक कॉलोनी में भी कार्रवाई की गई। यहां भी गेट और सड़क को तोड़ा गया।

जेसीबी की मदद से कॉलोनी की सड़कें उखाड़ दी गईं।

जेसीबी की मदद से कॉलोनी की सड़कें उखाड़ दी गईं।

आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी एसडीएम सोनकिया ने बताया, यह कॉलोनियां संदीप शर्मा एवं अन्य काट रहे थे। उन्हें नोटिस जारी कर रहे हैं। आगे भी अवैध कॉलोनियों को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

जेसीबी से उखाड़ी गई सड़क।
जेसीबी से उखाड़ी गई सड़क।

एक दिन पहले नीलबड़ में हो चुकी कार्रवाई इससे पहले शनिवार को नीलबड़ में कृषि भूमि पर बिना अनुमति के काटी जा रही दो कॉलोनियों को लेकर कार्रवाई हुई थी। गोल्डन पार्क कॉलोनी और सिद्धी विनायक फेज-2 में जेसीबी से सड़क और गेट तोड़ दिए गए थे।

दोनों कॉलोनियों के गेट भी तोड़ दिया गया। अवैध कॉलोनी का निर्माण के चलते यह कार्रवाई की गई।
दोनों कॉलोनियों के गेट भी तोड़ दिया गया। अवैध कॉलोनी का निर्माण के चलते यह कार्रवाई की गई।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img