Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

रानी कमलापति मूर्ती के सामने युवक का अश्लील डांस, आरोपी गरफ्तार

भोपाल में गिन्नौरी स्थित केबल स्टे ब्रिज की दीवार पर चढ़कर रानी कमलापति की मूर्ती के सामने अश्लील रील बनाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सांसद आलोक शर्मा ने इस मामले में पुलिस कमिश्ननर से शिकायत की थी।

वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। हुलिया के आधार पर 23 वीं बटालियन के एक आरक्षक को हिरासत में भी लिया गया है। श्यामला हिल्स पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर रानी कमला पति की मूर्ती के सामने अश्लील डांस करते हुए रील बनाने वाले युवक की वीडियो वायरल हुई थी। आरोपी मूर्ती के सामने इशारे करते हुए डांस कर रहा था।

इस लिए एक्शन में आई पुलिस

सांसद आलोक शर्मा तक जब यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई के आदेश संबंधित थाना श्यामला हिल्स पुलिस को दिए।

साइबर क्राइम ब्रांच की भी ली जा रही है मदद

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि साइबर पुलिस की भी मदद की जा रही है। एक संदेही को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img