Sunday, July 5, 2026
22.6 C
Bhopal

भोपाल के 6 घाटों पर गणेश विसर्जन शुरू

भोपाल के 6 घाटों पर गणेश मूर्ति विसर्जन शुरू हो गया है। भक्त बप्पा को विदाई दे रहे हैं और अगले बरस जल्दी आने की मनुहार लगा रहे हैं। प्रेमपुरा और रानी कमलापति घाट पर हाइडर मशीनें हैं। बड़ी मूर्तियों को क्रेन-हाइडर मशीन और छोटी को कुंड में विसर्जित किया जाएगा। घाटों और जुलूस रूट पर कुंड बने हैं। सुरक्षा के लिहाज से घाटों पर पुलिसकर्मी और गोताखोर तैनात किए गए हैं। लोग यदि घाटों पर नहीं आ सकते तो नगर निगम ने शहर के 100 से अधिक स्थानों पर स्टॉल लगाए हैं।

खटलापुरा समेत अन्य घाटों पर पूर्व में हादसे हो चुके हैं। इसलिए पानी में उतरकर मूर्ति विसर्जित करने की मनाही रहेगी। बड़ी मूर्तियों के लिए सभी घाटों पर क्रेन मौजूद है। रानी कमलापति घाट पर 4 क्रेन और एक हाइडर है। खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़, हथाईखेड़ा डैम और शाहपुरा में भी बड़ी क्रेनें रखी गई हैं।

नगर निगम ने 100 से अधिक अस्थायी कुंड बनाए हैं। जहां भी लोग अपनी मूर्तियों का विसर्जन कर रहे हैं।

नगर निगम ने 100 से अधिक अस्थायी कुंड बनाए हैं। जहां भी लोग अपनी मूर्तियों का विसर्जन कर रहे हैं।

शाम को निकलेगा सामूहिक जुलूस, देर रात पहुंचेगा हिंदू उत्सव समिति के प्रवक्ता संतोष साहू ने बताया, शाम को सेंट्रल लाइब्रेरी के पास से सामूहिक विसर्जन जुलूस शुरू होगा, जो इतवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, सोमवारा होते हुए कमलापति घाट पहुंचेगा। जुलूस में करीब 200 झांकियां शामिल होंगी।

भोपाल में कई स्थानों पर अस्थायी स्टॉल भी लगे हैं। जहां भक्त मूर्तियां रखकर जा रहे हैं। इसके बाद निगम सम्मानपूर्वक मूर्तियों का विसर्जन कर रहा है।

भोपाल में कई स्थानों पर अस्थायी स्टॉल भी लगे हैं। जहां भक्त मूर्तियां रखकर जा रहे हैं। इसके बाद निगम सम्मानपूर्वक मूर्तियों का विसर्जन कर रहा है।

इन घाटों पर विसर्जित होगी मूर्तियां खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़, हथाईखेड़ा डैम, शाहपुरा एवं रानी कमलापति घाट। इसके अलावा बैरसिया में अलग-अलग स्थान चयनित किए गए हैं।

विसर्जन स्थलों पर पूजन सामग्री भी इकट्‌ठा की जा रही है। फूल मालाओं से जैविक खाद बनाई जाएगी।

विसर्जन स्थलों पर पूजन सामग्री भी इकट्‌ठा की जा रही है। फूल मालाओं से जैविक खाद बनाई जाएगी।

वार्ड-जोन स्तर पर विसर्जन कुंड भी बनाए विसर्जन घाटों पर भीड़ कम से कम हो, इसके लिए नगर निगम की ओर से बड़े घाट के रूटों पर वार्ड और जोन स्तर पर जगह-जगह विसर्जन कुंड बनाए हैं। इसके लिए अलग-अलग इलाकों के प्रमुख तिराहे और चौराहों समेत मुख्य रूट पर 100 से ज्यादा विसर्जन कुंड बने हैं। यहां छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

Topics

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img