Sunday, July 5, 2026
25.9 C
Bhopal

MP के मुख्य सूचना आयुक्त विजय यादव ने ली शपथ

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने विजय यादव (पूर्व स्पेशल DG) मध्यप्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ सूचना आयुक्त उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद), वंदना गांधी (समाजसेवी) और ओमकार नाथ (सेवानिवृत्त जज) ने भी शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को राजभवन में हुआ। शपथ ग्रहण के बाद सीएम ने मुख्य सूचना आयुक्त का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बता दें कि मप्र राज्य सूचना आयोग में लंबे समय के बाद मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां हुई हैं।

सबसे पहले विजय यादव ने ली शपथ

समारोह में सबसे पहले विजय यादव को शपथ दिलाई गई। इसके बाद सूचना आयुक्त के रूप में वंदना गांधी, उमाशंकर पचौरी और आखिर में ओमकार नाथ को शपथ दिलाई गई।

डॉ. उमाशंकर पचौरी ने पारंपरिक धोती कुर्ता पहनकर शपथ ली।

डॉ. उमाशंकर पचौरी ने पारंपरिक धोती कुर्ता पहनकर शपथ ली।

सूचना आयुक्त के कुल 11 पद प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा 10 सूचना आयुक्त के पद स्वीकृत हैं, लेकिन कभी पूरे नहीं भरे गए। मार्च 2024 से सभी पद रिक्त हैं, जिसके कारण द्वितीय अपील और शिकायतों पर निर्णय नहीं हो पा रहे हैं। लगभग 16 हजार मामले लंबित हो चुके हैं

हाईकोर्ट में दायर हुई थी याचिका पिछले 5 महीनों से सूचना आयोग में सभी पदों के खाली होने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी। जिसके बाद पिछले सोमवार को नियुक्ति के लिए मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक बुलाई गई थी। इसमें मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए 59 और सूचना आयुक्त पद के लिए प्राप्त 185 आवेदनों पर चर्चा हुई थी। रिटायर्ड स्पेशल डीजी विजय यादव को मुख्य सूचना आयुक्त और उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद), वंदना गांधी (समाजसेवी) और ओमकार नाथ (सेवानिवृत्त जज) का चयन सूचना आयुक्त के लिए हुआ था।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

Topics

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img