Sunday, March 1, 2026
31.4 C
Bhopal

MP के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप

इंदौर की रहने वाली एक सरकारी महिला डॉक्टर ने अपने मंगेतर के खिलाफ ही रेप का केस दर्ज करा दिया है। 28 वर्षीय महिला गुना जिले के एक अस्पताल में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की पोस्ट पर है। वहीं पर उससे रेप किया गया। इंदौर की तेजाजीनगर पुलिस ने प्राइमरी एफआईआर दर्ज कर गुना पुलिस को शिफ्ट कर दी है। अब आगे की जांच वहीं होगी। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बयान में बताया कि उसकी जान-पहचान मेट्रोमोनियल साइड शादी डाॅट कॉम से आरोपी वरुण वर्मा निवासी मंडलेश्वर-खरगोन से हुई थी। कुछ समय पहले दोनों ने सगाई कर ली थी। शादी के पहले उसने झांसा देकर गुना के सरकारी अस्पताल आकर मेडिकल रूम में रेप किया। फिर शादी से पलट गया।

मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी मुलाकात

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर परिवार के साथ इंदौर में ही रहती है। वह गुना जिले के एक सरकारी अस्पताल में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पद पर पदस्थ है। आरोपी वरुण से उसकी पहचान साढ़े चार साल पहले शादी डॉट कॉम पर हुई थी। इसके बाद दोनों बातचीत करते रहे और पसंद करने लगे।

मई 2023 में परिवार की राजीमर्जी से आरोपी वरुण वर्मा से सगाई कर ली। तीन माह बाद अगस्त 2023 में वरुण उससे मिलने गुना जिले के सरकारी अस्पताल पहुंचा। यहां मेडिकल रूम में बैठकर दोनों ने बातचीत की। इसके बाद वरुण ने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। कहा कि दोनों की शादी होने वाली है इसलिए उसने जबरदस्ती संबंध बनाए।

फोन पर ही शादी से मुकर गया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वहां से जाने के बाद वरुण बात करने में आनाकानी करने लगा। फोन उठाना भी बंद कर दिए। आखिरी बार उससे 9 सितंबर को बात हुई तब उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद परेशान होकर महिला डॉक्टर गुना से इंदौर आई और परिवार को पूरा घटनाक्रम बताया।

परिवार ने भी वरुण को फोन लगाकर बात करना चाही, लेकिन उसने कोई बात नहीं की। फिर परिवार के साथ तेजाजी नगर थाने पहुंचकर वरुण के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई।

Hot this week

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

Topics

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img