Tuesday, July 7, 2026
24.8 C
Bhopal

मिर्च नहीं देने पर एमपी के 2 जवानों की हत्या

मध्यप्रदेश के दो जवानों की छत्तीसगढ़ के भुताही CAF कैंप (बलरामपुर) में बुधवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसमें एक जवान रूपेश पटेल (37) मैहर के पोड़ी गांव का रहने वाला था, जबकि दूसरा जवान संदीप पांडेय (39) रीवा के ग्राम घुरे हटा का रहने वाला था। संदीप ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। घटना में अंबुज शुक्ला और राहुल बघेल नाम के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अंबुज भी रीवा का है।

फायरिंग रायगढ़ के पुसौर के रहने वाले अजय सिदार नाम के साथी जवान ने की। इधर, रूपेश पटेल की हत्या की खबर मिलते ही मैहर स्थित गृह ग्राम पोड़ी में मातम छा गया। स्थानीय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मृतक के परिजन से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।

रुपेश ने मिर्ची नहीं दी तो अजय ने खाना छोड़ फायरिंग की बलरामपुर के सामरी थाना इलाके में CAF छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की की 11वीं बी बटालियन में बुधवार (18 सितंबर) सुबह 11.30 बजे अजय सिदार खाना खाने बैठा था। रूपेश खाना परोस रहा था। इस दौरान अजय ने उससे मिर्ची मांगी तो उसने मना कर दिया। इस पर अजय रूपेश से बहस करने लगा।

वहां मौजूद गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने रूपेश का सपोर्ट किया। इससे अजय का गुस्सा और भड़क उठा। उसने खाना छोड़ा, हाथ धोया और साथी जवान की इंसास राइफल उठाकर फायरिंग शुरू कर दी।

मैहर के जवान रूपेश पटेल और रीवा के संदीप पांडेय की तस्वीर।
मैहर के जवान रूपेश पटेल और रीवा के संदीप पांडेय की तस्वीर।

भागते समय जवानों ने आरोपी को पकड़ा

अजय सिदार ने अंबुज शुक्ला के पैरों पर दो गोलियां मार दी। जवान राहुल बघेल को छूती हुई एक गोली निकल गई। जिसके बाद अजय जंगल की ओर भागने लगा। जिसे राहुल और बाकी जवानों ने पकड़ लिया।

चार भाइयों में दूसरे नंबर का था रूपेश रूपेश चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई का मानसिक स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहता। जबकि रूपेश से छोटा रुस्तम BSF में है। इन दिनों उसकी पोस्टिंग श्रीनगर में है। घर पर प्यार से रूपेश को सभी लोग उमेश नाम से भी बुलाते थे। वह 2007 में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) में भर्ती हुआ था।

गांव में सन्नाटा, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रूपेश की मौत की खबर से उसके गृह ग्राम पोड़ी में सन्नाटा पसरा है। परिजन का बुरा हाल है। पत्नी सुलोचना बार-बार बेसुध हो रही है, तो 7 साल के बेटे यश और 12 साल की बेटी ईशा की भी आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं।

Hot this week

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

'न्यूज क्राइम फाइल' का बड़ा खुलासा... राजधानी भोपाल में अपराध...

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img