Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

अवैध छुरी के साथ लक्की सेन गिरफ्तार, टीटी नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

भोपाल। राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक लोहे की धारदार छुरी और वारदात में इस्तेमाल की जा रही मोपेड जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, रविवार को सूचना मिली थी कि लाडली लक्ष्मी वाटिका के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में खड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसकी मोपेड (सुजुकी एक्सेस) की डिग्गी से एक अवैध छुरी बरामद हुई।

पुराना अपराधी है आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान लक्की सेन (20 वर्ष), निवासी ज्योतिबाफुले नगर (हबीबगंज) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही टीटी नगर और हबीबगंज थाने में मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव सिंह दौहर, उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक नदीम खान, अनंत सोमवंशी, ऋषिकेश राय और आरक्षक अविनाश भारती व धर्मवीर सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img