Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में मंगलवार को बिजली की आवाजाही प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस और जरूरी सुधार कार्य किए जाने के कारण 2 से 6 घंटे तक की कटौती की जाएगी। भीषण गर्मी के दौर में नागरिकों को परेशानी न हो, इसलिए सलाह दी गई है कि पानी भरने और अन्य बिजली से जुड़े काम सुबह ही निपटा लें।

प्रमुख इलाकों में कटौती का समय:

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक: सर्वधर्म (ए व बी सेक्टर), शालीमार गार्डन, शालीमार पार्क और आसपास के क्षेत्र।
  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक: इतवारा, मछली मार्केट, इस्लामपुरा।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: ISBT, कस्तूरबा नगर (ए-बी सेक्टर), 6 शेड, कोटरा, ब्रजसेन नगर और पलकमती पार्क।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: (सबसे लंबी कटौती) राजेंद्र नगर, भानपुर, सेमरा, द्वारका नगर, कृष्णा नगर, खेजड़ा, कोलुआ और दामखेड़ा।
  • दोपहर 12 से 3 बजे तक: निशातपुरा, नारियलखेड़ा, फिरदौस नगर, श्रीनगर और सरदार नगर।

​बिजली कंपनी के अनुसार, यह कटौती सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए अनिवार्य है। मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img