Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर में एक 28 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह महिला का शव घर के एक कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

​सुबह दूध निकालने के लिए सास ने आवाज दी, तब चला पता

​पुलिस के अनुसार, मृतका डोली कुमारी (28) सेमरा इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में काम करती थी। उसके पति रंजीत कुशवाह ऑटो चालक हैं। रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब सास ने डोली को गाय का दूध निकालने के लिए आवाज दी, तो वह अपने कमरे में नहीं थी। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो डोली फंदे पर लटकी हुई थी। पति ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

​पति का दावा: सुपरवाइजर के साथ घूमने पर लगाई थी फटकार

​पूछताछ में पति रंजीत ने बताया कि दो दिन पहले डोली अपनी फैक्ट्री के एक सुपरवाइजर के साथ कहीं घूमने गई थी। इस बात की जानकारी लगने पर रंजीत ने उसे फटकार लगाई थी, हालांकि उसका दावा है कि उसने पत्नी के साथ मारपीट नहीं की थी और मामला शांत हो गया था। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। पुलिस अब परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही है

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img