Friday, June 19, 2026
33.5 C
Bhopal

भोपाल: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, आरोपी खुद को बता रहा होमगार्ड जवान

भोपाल। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर रविवार रात एक सड़क हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही वृद्धा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। सोमवार तड़के इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

दवा लेकर लौट रही थीं वृद्धा

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाणगंगा प्रताप नगर निवासी पार्वती सिंह ठाकुर (77) रविवार रात करीब 9 बजे घर से दवा लेने निकली थीं। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर से बीपी और सिर दर्द की दवा लेकर जैसे ही वह वापस लौटने लगीं, तभी बाइक नंबर MP04 VD 3745 के चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

अस्पताल पहुंचाकर गायब हुआ आरोपी

​हादसे के बाद घायल महिला को बेसुध हालत में बाइक चालक ने ही स्मार्ट सिटी अस्पताल पहुंचाया। मृतका के दामाद भंवरलाल सोलंकी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराते समय आरोपी ने खुद को होमगार्ड का जवान बताया था, लेकिन कुछ देर बाद वह वहां से खिसक गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।

पुलिस का पक्ष: > “पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मर्ग कायम कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है और यह भी तस्दीक की जा रही है कि क्या वह वाकई होमगार्ड में पदस्थ है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

​श्यामला हिल्स थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी बाइक सवार की पहचान की जा रही है।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img