Sunday, October 4, 2026
31.4 C
Bhopal

भोपाल के प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम

भोपाल के प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम होगा। इसके लिए डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। शुक्रवार को मंत्री विश्वास सारंग ने मेट्रो, जिला प्रशासन, पुलिस, बिजली कंपनी और नगर निगम के अफसरों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, फ्लाईओवर ब्रिज का काम 8-9 महीने में कंप्लीट करेंगे। कॉ-ऑर्डिनेशन के लिए एक टीम बनाई है। इसके बाद भोपाल रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

मंत्री सारंग के साथ महापौर मालती राय भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया, प्रभात चौराहे पर मेट्रो ब्रिज और आरओबी प्रस्तावित है। इसके काम के लिए आज दौरा किया है। इससे नए भोपाल और भेल के लोगों को राहत बड़ी मिलेगी। वे रेलवे स्टेशन तक आसानी से पहुंच जाएंगे। इस क्षेत्र के लिए भी यह ब्रिज फायदेमंद साबित होगा।

अभी बनती है जाम की स्थिति मंत्री सारंग ने बताया, अभी प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक जाम होता है। इसलिए यहां डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज बनेगा। यह थ्री टियर होगा। यानी, नीचे की सड़क पर गाड़ियां दौड़ेंगी। फ्लाईओवर ब्रिज से भी ट्रैफिक गुजरेगा। इसके ऊपर से मेट्रो चलेगी।

मंत्री विश्वास सारंग ने ब्रिज को लेकर डिजाइन भी देखी।

मंत्री विश्वास सारंग ने ब्रिज को लेकर डिजाइन भी देखी।

इस तरह नजर आएगा डबल डेकर ब्रिज।

इस तरह नजर आएगा डबल डेकर ब्रिज।

एक कमेटी बनाई, जो पूरे काम पर नजर रखेगी मंत्री सारंग ने बताया, 8 से 9 महीने में फ्लाईओवर बनाएंगे। फिर मेट्रो भी इस रूट पर आएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय करेगी। ताकि, काम समय पर हो सके।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img