Sunday, October 4, 2026
32.2 C
Bhopal

भोपाल में प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप की पहली मीटिंग

भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे से जिले की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। प्रभार मिलने के बाद उनकी यह पहली मीटिंग है। सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ वे कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप की अध्यक्षता में दोपहर में कलेक्टोरेट में जिले की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय,जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवार गुर्जर,विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, विष्णु खत्री ,कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि भी मौजूद हैं।

मंत्री चैतन्य काश्यप शुक्रवार को भोपाल की समीक्षा बैठक कर रहे हैं।
मंत्री चैतन्य काश्यप शुक्रवार को भोपाल की समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

इनकी समीक्षा कर रहे मंत्री बैठक में मंत्री काश्यप राजस्व महाअभियान, जल जीवन मिशन, पौधारोपण अभियान, सीएम राइज स्कूल, अमृत 2.0, मौसमी बीमारियां, निर्माण कार्य एवं समसामायिक विषयों की समीक्षा कर रहे हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी प्रजेंटेशन देकर जानकारी दे रहे हैं। इससे पहले 30 अगस्त, 3 सितंबर, 6 सितंबर और 13 सितंबर को भी मीटिंग होनी थी, लेकिन बाद में स्थगित हो गई थी।

मीटिंग में सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी समेत जनप्रतिनिधि और अफसर भी मौजूद हैं।
मीटिंग में सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी समेत जनप्रतिनिधि और अफसर भी मौजूद हैं।

मीटिंग में सड़कों का मुद्दा उठाएंगे जनप्रतिनिधि भोपाल कलेक्टोरेट में करीब एक साल बाद प्रभारी मंत्री की मीटिंग होगी। पिछले साल विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की गई थी। मीटिंग में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि गांवों की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाएंगे। जिपं सदस्य विनय मेहर सड़कों के सुधार को लेकर पीडब्ल्यूडी मंडी राकेश सिंह को आवेदन भी दे चुके हैं। शहर की सड़कें भी काफी खस्ताहाल है।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img