Sunday, October 4, 2026
30.6 C
Bhopal

इंदौर में पुलिस से झड़प, कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फूटा

मध्यप्रदेश में सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े लीडर सड़कों पर नजर आए। ट्रैक्टर रैली निकाली गई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे।

इंदौर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह प्रदर्शन का नेतृत्व किया। जीतू पटवारी ट्रैक्टर चला रहे थे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इस पर सवार रहे। भोपाल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने मोर्चा संभाला। छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ, तो आलीराजपुर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसान न्याय यात्रा को लीड किया।

पटवारी ने रुमाल से पोंछा कार्यकर्ता का खून

इंदौर में प्रदर्शन के दौरान चोइथराम चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। पुलिस से झड़प में एक कार्यकर्ता घायल हो गया। उसे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ट्रैक्टर के पास बुलाया और अपने रुमाल से खून पोंछा। कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल पहुंचाया गया है।

भोपाल में बुलडोजर से रोकी कांग्रेस की रैली

भोपाल में रातीबड़ से आगे बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सूरज नगर तिराहे पर रोक लिया। खास बात ये है कि पुलिस ने कांग्रेस की रैली को रोकने के लिए यहां दो बुलडोजर खड़े कर दिए। कांग्रेस की इस यात्रा में करीब 150 से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल रहे। बाद में कांग्रेस ने यहीं पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सोयाबीन का पौधा भी दिया।

Hot this week

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

Topics

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img