Sunday, October 4, 2026
30.6 C
Bhopal

कांग्रेस MLA ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पीटा

छिंदवाड़ा में परासिया से कांग्रेस विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच मारपीट हो गई। घटना शुक्रवार को शिकारपुर स्थित पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर हुई। विधायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर दलाली करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काम नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि विधायक ने अपशब्द कहे थे। इसकी शिकायत कमलनाथ से भी की गई है।

दोपहर में पूर्व सीएम कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद परासिया विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार भी मौजूद थे। सभी लोग पूर्व सीएम के ऑफिस में बैठे थे।

इसी दौरान, सोहन वाल्मीकि ने संजय पुन्हार पर भाजपा में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस पर संजय पुन्हार भड़क गए। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक आ गई। विधायक ने संजय पुन्हार की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और गार्ड ने बीच-बचाव किया।

विवाद के थोड़ी देर बाद कमलनाथ बैठक में शामिल होने पहुंचे।

विवाद के थोड़ी देर बाद कमलनाथ बैठक में शामिल होने पहुंचे।

विधायक बोले- मुझसे अभद्रता की

घटना के बाद परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि बैठक में शामिल नहीं हुए। वह बैठक शुरू होने से पहले वापस परासिया लौट गए। विधायक ने दैनिक भास्कर को बताया, ‘ मारपीट हुई है। संजय पुन्हार लगातार भाजपा में शामिल होने का प्रयास करते नजर आए थे। इसके लिए वह सस्पेक्ट थे। वह अमरवाड़ा चुनाव में चले गए थे। इसी को लेकर विरोध किया था। इसके चलते मुझसे अभद्रता की। वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काम नहीं करते। वह दलाली करते हैं। वह हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे थे। हमने कहा था कि ऐसे लोगों को चिन्हित करना चाहिए, जिससे संगठन को कमजोर होने से बचाया जा सके। यही बात इन्हें बुरी लगी। हमने कमलनाथजी को बोल दिया है कि ऐसे लोगों की संगठन में जरूरत नहीं है।’

संजय पुन्हार ने कहा- राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते विवाद

संजय पुन्हार का कहना है, ‘यह पार्टीगत मामला है। कमलनाथ जी की बैठक से पहले विवाद हुआ। मैं भी बैठक के लिए गया था। बार-बार विधायक जी अपशब्द कह रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते विवाद हुआ है। पार्टी फोरम का मामला है। मारपीट नहीं हुई है। झूमाझटकी हुई है।’

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img