Sunday, October 4, 2026
30.6 C
Bhopal

हत्या का आरोपी पैरोल से भागकर कर रहा था चोरी

छिंदवाड़ा की कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो हत्या और लूट के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और नरसिंहपुर जेल से पैरोल पर बाहर आया था।

आरोपी का नाम गणेश उर्फ गोलू है और वह सिवनी जिले के भैरवगंज का रहने वाला है।उसने पूछताछ में बताया कि वह 2010 के हत्या और लूट के मामले का आरोपी है और उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वह नवंबर 2023 में नरसिंहपुर जेल से पैरोल पर बाहर आया था और उसके बाद से ही फरार चल रहा था।

पैरोल पर छूटने के बाद उसने छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में अमित स्वीट्स, बिकानेर स्वीट्स, जलसा बेकरी, ड्राईक्लीन की दुकान सहित कई दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।पुलिस ने उसके पास से 2500 रुपये और एक लोहे का लीवर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 18 अपराध दर्ज हैं, जिसमें से 1 हत्या और लूट, 12 चोरी, 2 अवैध रूप से हथियार रखने, 2 अवैध रूप से शराब रखने और 1 पैरोल से फरार होने का मामला शामिल है।नवम्बर 2023 मे पैरोल से फरार है।

18 अपराध है पंजीकृत

आरोपी के अपराधिक रिकार्ड – आरोपी के विरूध अभी तक कुल 18 अपराध पंजीबध है जिसमे 01 अपराध हत्या एवं लूट का 12 अपराध चोरी के 02 अपराध अवैध रूप से हथियार रखने के 02 अपराध अवैध रूप से शराब रखने के एवं 01 अपराध पैरोल से फरार होने पर पंजीबद्द किया गया है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img