Saturday, October 3, 2026
31.9 C
Bhopal

भोपाल के प्राइवेट स्कूलों में स्टाफ का वैरिफिकेशन होगा

भोपाल के एक प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप के मामले में प्रशासन की टीम ने जांच पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट को आज कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

शनिवार को बाल आयोग की टीम ने भी स्कूल का इंस्पेक्शन कर केस से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां मांगी थीं, जो स्कूल की ओर से टीम को मुहैया करा दी गई हैं। केस की जांच कर रही एसआईटी ने भी स्कूल की प्रिंसिपल, बच्ची की क्लास टीचर, क्लासरूम में तैनात दो नैनी के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस मंगलवार तक चालान पेश कर सकती है। एसडीएम डॉक्टर अर्चना शर्मा रावत ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। स्कूल की मान्यता रद्द करने का फैसला कमेटी लेगी।

प्राइवेट स्कूलों का वैरेफिकेशन, रिकॉर्ड अच्छा नहीं तो नहीं रख सकेंगे

मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन में आया है। जिला शिक्षा केंद्र ने सभी प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों को लेटर लिखा है कि उनके यहां सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ का चारित्रिक व पुलिस वैरिफिकेशन करवाएं। इनमें से करीब 100 स्कूलों से जानकारी मिल भी चुकी है।

भोपाल में नर्सरी, प्रायमरी, मीडिया, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों की संख्या 1560 है। वहीं, 433 मदरसे हैं। एक स्कूल या मदरसे में औसत 20 कर्मचारियों का स्टाफ के हिसाब से मानें, तो करीब 40 हजार लोगों का स्टाफ है।

इनका वैरिफिकेशन जरूरी

विषय विशेषज्ञ शिक्षक, खेल शिक्षक, केयर टेकर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, गार्ड, सफाईकर्मी, माली, बस ड्राइवर, कंडक्टर, बिजलीकर्मी, क्लीनर।

ऐसे होगा वैरिफिकेशन

प्रभारी डीपीसी ओपी शर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल और मदरसे के लिए आदेश जारी किए हैं। स्कूल संचालक या प्रिंसिपल से कहा गया है कि वे स्टाफ की जानकारी दें। उन पर अपराधिक मामला तो नहीं? पुलिस वैरिफिकेशन करवाएं और फिर रिपोर्ट ऑफिस में दें। वहीं, नए स्टाफ को रखते समय पुलिस वैरिफिकेशन जरूर करवाएं। रिकॉर्ड अच्छा नहीं है या फिर आपराधिक मामला हो, तो ऐसे व्यक्ति को नहीं रखा जा सकेगा। बावजूद ऐसा होता है, तो स्कूल के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

चार दिन पहले हिंदू संगठनों ने किया था प्रदर्शन

प्राइवेट स्कूल भोपाल के कमला नगर इलाके में है। मामला सामने सामने आने के दूसरे दिन गुरुवार को हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था। इस बीच स्कूल को सील कर दिया गया था। प्रदर्शन करने वालों में एबीवीपी, करणी सेना, संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता, नूतन कॉलेज समेत कुछ प्राइवेट कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। उनकी मांग थी कि स्कूल की मान्यता रद हो, आरोपी टीचर कासिम रेहान (33) को फांसी की सजा दी जाए।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img