Thursday, April 30, 2026
25.1 C
Bhopal

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कई लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

भोपाल, 25/09/2024। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने प्रदेश के प्रमुख बूथों पर पहुंचकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को हुजूर विधानसभा के गांधी नगर मंडल, वार्ड क्रमांक 2 के बूथ क्रमांक-53 के आदित्य एवेन्यू कॉलोनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्पांजलि अर्पित कर मकान न. 18 से घर-घर संपर्क कर पार्टी की सदस्यता दिलाकर उन्हें कमल का फूल भेंट किया।
आज सदस्यता में रिकॉर्ड बनायेंगे भाजपा कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मध्यप्रदेश में अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर अधिकतम सदस्यता दिवस का शुभारंभ किया है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता सभी 64871 बूथों पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने में लगे हैं। कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर भ्रम फैलाकर नाकारत्मक राजनीति कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी दुनिया सबसे बडी पार्टी बनी है और जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान रोज बढ़ रहा है। देश के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को जल्द ही तीसरी अर्थव्यवथा बनाने के लिए तेजी से हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के गरीबों, महिलाओं और हर वर्ग का जीवन स्तर बदल रहा हैं।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, श्री कर्नल ईशान, जिला महामंत्री श्री जगदीश यादव, पार्षद श्रीमती कुसुम चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश वासवानी, बूथ अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img