Wednesday, November 18, 2026
24.1 C
Bhopal

कांग्रेस के नादान हैं राहुल गांधी: CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर कहा कि कांग्रेस के नादान हैं, आज वे (राहुल गांधी) हरियाणा आए हैं। वे न देश का सम्मान रखते हैं और ना विदेश में भारत का सम्मान रखते हैं। दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है कि राहुल गांधी को न यहां समझ है और ना वहां समझ है। वे जो भी करते हैं, गलत ही करते हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति की ध्वजा लहराने का समय है। दुनिया के अंदर उथल-पुथल है।

पाकिस्तान का समर्थन लेना है, तो वहीं राजनीति करो सीएम ने राहुल गांधी के लिए कहा- ‘अगर राजनीति करना है, तो देश के अंदर करो, लेकिन ऐसी बात मत करो, जो देश का अपमान करे। सीएम ने कहा, यह वही लोग हैं, जिनके लिए पाकिस्तान से आवाज आती है कि हम, कांग्रेस और उनके साथ वाले धारा 370 हटाने की बात का विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तान उसका समर्थन कर रहा है। भैया मेरे.. भारत में राजनीति करना है, तो भारत के लोगों का समर्थन ले लो… तुम पाकिस्तान का समर्थन लोगे, तो पाकिस्तान में राजनीति करो। भारत में काहे के लिए कर रहे हो।’

हमारे सैनिक पाकिस्तान से सरहद पर लड़ रहे, वे देश को अपमानित करते हैं सीएम ने कहा- ‘घर के बच्चे सीमा पर खड़े होकर पाकिस्तान के सैनिक के साथ खून की बाजी लगाकर लड़ते हैं। ये वोट की खातिर हमारे खून को अपमानित करते हैं। देश को अपमानित करते हैं। सेना को लज्जित करते हैं। पूरा देश इन भावनाओं का विरोध करता है। जो भी भारत के खिलाफ जाएगा, जनता उसे सबक सिखाएगी। जो देश वासियों के साथ सेना, जवान, किसान, गरीब, मजदूर, युवा सबका सम्मान करेगा उसके पक्ष में आप लोग वोट देंगे।

पहले विदेशी मेहमानों को ताजमहल दिखाते थे सीएम ने कहा, ‘एक जमाना था जब अमेरिका, इंग्लैंड से कोई आता था, तो उसे ताजमहल दिखाने ले जाते थे। आज अगर विदेश से मेहमान आता है, तो उसे मंदिर दिखाते हैं। उपहार स्वरूप पवित्र गीता भेंट करते हैं।

भगवान कृष्ण ने धर्म और सच्चाई पर चलने का मार्ग दिखाया है। हम धर्म की बात करते हैं, तो विरोधियों की छाती पर सांप लोटते हैं। ये धर्म की बात क्यों कर रहे हैं। उन्हें भगवान का नाम लेने में शर्म आती है। अयोध्या में 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान राम का मंदिर बना। अब भगवान कृष्ण भी यमुना जी के किनारे बुला रहे हैं। कांग्रेस के लोगों को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया था। दुनिया भर से ना जाने कहां कहां से लोग शामिल हुए। लेकिन, अगर कोई नहीं आया, तो वो कांग्रेस वाले थे।’

मेरा तो नंबर ही नहीं था सीएम ने कहा- मीडिया वाले मुझसे पूछते हैं कि यादवों को भाजपा से क्यों जुड़ना चाहिए। मैं यह नहीं कहता कि जातीय आधार पर किसी को किसी से जुड़ना चाहिए, लेकिन देश में जो तीन-चार जितनी भी पार्टियां हैं, आप उन सबका अतीत देखो, किसी ने हमें मौका नहीं दिया। भाजपा को देखो, तो सबसे बड़ा पार्लियामेंट्री बोर्ड उसमें सुधा यादव शामिल हैं। केन्द्र सरकार में राव इंद्रजीत सिंह, भूपेन्द्र यादव, अन्नपूर्णा देवी और नित्यानंद राय, चार-चार लोगों को मौका दिया है।

सीएम ने कहा, मेरा तो कहीं नंबर ही नहीं आता। आप लोग तो यहां इतनी बड़ी संख्या में हो। मैं जहां से आता हूं, मेरी विधानसभा में तो समाज के 500 लोग भी नहीं हैं। फिर भी मुझे तीन-तीन बार यदि विधायक बनने का मौका मिला तो भाजपा ने दिया।

Hot this week

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

Topics

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img