Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

अशोका गार्डन में की थी वारदात

अशोका गार्डन पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर करीब ढ़ाई लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 4100 रुपए नगदी बरामद किए हैं। आरोपियों जिस घर में नकबजनी कबूल की है, वहां से उन्होंने जेवरों के अलावा 2.50 लाख रुपए से अधिक नगदी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक सौभाग्य नगर, अशोका गार्डन निवासी सिमरनजीत कौर 27 दिसंबर 2023 की शाम अपने पति के साथ हमीदिया रोड अपने मायके गईं थी। जब वह 29 दिसंबर को वापस लौटीं तो मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी का ताला टूटा था। दूसरी अलमारी के लॉकर में डुप्लीकेट चाबी लगी हुई थी। लॉकर में रखे ढ़ाई लाख रुपए नगदी, सोने-चांदी के जेवर एवं दस्तावेज गायब थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया में भ्रमण के दौरान दो संदिग्ध युवकों को घूमते देखा था।

संदेह के आधार पर उक्त युवकों प्रगति नगर निवासी 22 वर्षीय मनोज उर्फ जितेंद्र बाल्मीक और सुंदर नगर निवासी 20 वर्षीय कार्तिक उर्फ चिट्टी तोमर तंवर को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। 2.50 लाख का माल बरामद किया है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img