Saturday, November 14, 2026
17.1 C
Bhopal

प्राइवेट स्कूल में 5 साल की बच्ची से रेप

रतलाम के एक प्राइवेट स्कूल में 5 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाला स्कूल के चौकीदार का नाबालिग बेटा है। वह भी इसी स्कूल में 10वीं का छात्र है।

शनिवार को जब बच्ची को लेकर सिविल ड्रेस में पुलिस स्कूल पहुंची, तो आरोपी को देख मासूम ने इशारे में कहा- इसे गोली मार दो। तफ्तीश के बाद शनिवार देर रात पुलिस ने एफआईआर की। आरोपी को पकड़कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

मासूम को तीन दिन तेज बुखार रहा शहर के औद्योगिक इलाके के एक स्कूल में बच्ची यूकेजी में पढ़ती है। बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया, ‘बेटी को स्कूल छोड़ने और लाने का काम मेरी बहन करती है। तीन दिन से बेटी को बुखार आ रहा था। टॉयलेट कम हो रही थी। 27 सितंबर की रात बच्ची टॉयलेट के लिए उठी। उसने अपनी मौसी को बताया कि उसे जलन हो रही है। बहन ने मुझे उठाया। हमारे पूछने पर बेटी बोली कि एक लड़का गंदी हरकत करता है।’

स्कूल में आरोपी लड़के को पहचाना

बच्ची की मां के मुताबिक, ‘बेटी यह बता ही रही थी, तभी मेरी बहन को कुछ याद आया। उसने बताया कि 24 सितंबर को जब वह बेटी को स्कूल से लेकर आ रही थी, तब उसके टी-शर्ट के बटन खुले हुए थे। उसका पूरा शरीर लाल था और तेज बुखार से तप रहा था। सुबह होने पर पिता और भाई को यह बात बताई, इसके बाद हम बच्ची को स्कूल लेकर गए। बच्ची ने वो जगह बताई, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई थी। उसने आरोपी लड़के को भी पहचाना।’

परिजन ने स्कूल मैनेजमेंट से शिकायत की, इसके बाद शनिवार को ही औद्योगिक थाने पहुंचकर एफआईआर कराई।

स्कूल के तीसरे फ्लोर पर है चौकीदार का कमरा पुलिस जांच में सामने आया है कि स्कूल की तीसरी मंजिल पर चौकीदार का कमरा बना हुआ है। इसी कमरे में ले जाकर आरोपी छात्र ने बच्ची के साथ गलत हरकत की है। जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल मैनेजमेंट ने सिर्फ ग्राउंड फ्लोर तक सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। ऊपरी मंजिल पर कैमरे ही नहीं है।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img