Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

सौतेले पिता ने की 12 साल की नाबालिग से छेड़छाड़

12 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, इस मामले में आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, घटना 21 सितंबर की बताई जा रही है, जिसके बाद नाबालिग युवती की मां ने इस मामले में 30 सितंबर को निशातपुरा थाने में शिकायत की, शिकायत के बाद मां और बच्ची दोनों की काउंसिलिंग की गई, और आरोपी को हिरासत में लिया गया। निशातपुरा थाने से सब इंस्पेक्टर रिचा ने बताया कि अभी बयान लिए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार नाबालिग की मां ने दूसरी शादी हाल ही में की थी, वह ससुराल में नहीं रहती थी, आरोपी मायके में ही महिला से मिलने जाया करता था, 21 सितंबर को आरोपी सौतेला पिता घर आया हुआ था, मां ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते देखा, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने मां और बच्ची को पीटा भी। जिसके बाद 30 सितंबर को आकर पुलिस इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस द्वारा बच्ची से बातचीत में पता चला कि वह पहले भी ऐसा कर चुका है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img