Saturday, June 20, 2026
31 C
Bhopal

जबरदस्ती दोस्ती करने की कोशिश की, फिर सेल्फी ली

बीबीए कर रही छात्रा ने उसके दोस्त पर छेड़छाड़, धमकी व मारपीट का केस दर्ज कराया है। छात्रा ने कहा कि आरोपी ने दोस्ती करने के बाद साथ में लिये गए फोटो को वायरल करने की धमकी दी है।

भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक 20 साल की छात्रा ने बताया कि वह देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रही है। 2 साल पहले कॉमन फ्रेंड के माध्यम से अरबाज पठान से दोस्ती हुई। इसके बाद अरबाज जबरदस्ती बात करने की कोशिश करने लगा।

एक दो बार मिले तो उसने साथ में सेल्फी ली और कुछ फोटो खींचकर अपने पास रख लिए। सोमवार को यूनिवर्सिटी के इवेंट में अरबाज ने हाथ पकड़ लिया अपने पास खींचने लगा। विरोध किया तो साथ में लिए गए फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने मारपीट कर अश्लील हरकत की।

परेशान छात्रा ने भंवरकुआ थाने जाकर आरोपी अरबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

कॉलेज छात्रा ने बात बंद की घर आकर की मारपीट द्वारकापुरी में एक कॉलेज छात्रा से घर में घुसकर दोस्त ने मारपीट की। उसे बचाने आए पिता को भी आरोपी ने पीट दिया। दोनों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अमन कश्यप निवासी घनश्याम दास नगर पर केस दर्ज कराया है। छात्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर अमन कश्यप से जान पहचान हुई। तीन माह पहले मैंने उससे दोस्ती तोड़ दी। इसके बाद से अमन कॉलेज और कोचिंग जाते समय पीछा करता है।

सोमवार रात 9 बजे आरोपी घर आया और गालियां देने लगा। बाहर आई तो हाथापाई करने लगा। पिता बचाव करने आए तो उन्हें मारकर गिरा दिया। धमकी दी कि वह कहीं का भी नहीं छोड़ेगा। फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद परेशान छात्रा ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

Hot this week

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक किराना व्यापारी को...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

Topics

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img