Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

रीवा में युवक-युवती पर दिनदहाड़े तीन राउंड फायरिंग

रीवा में मंदिर से घर लौट रहे युवक और युवती पर बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े तीन राउंड फायर किया। गोली युवक के कंधे और युवती की कलाई को छूकर निकल गई। घटना शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस पेट्रोल पम्प से 200 मीटर की दूरी पर चिरहुला मंदिर मार्ग पर हुई है। पूरा मामला मंगलवार दोपहर का है।

मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे युवक-युवती

पुलिस के मुताबिक गोली युवक की हत्या करने के इरादे से चलाई गई। जहां तीन राउंड की फायरिंग में युवक और युवती की जान बाल-बाल बची। जानकारी के मुताबिक शहर के हजारी चौक निवासी गोपाल गुप्ता नामक युवक अपनी महिला मित्र के साथ चिरहुला मंदिर में दोपहर 1 बजे दर्शन करने गया था। मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ करने के बाद दोपहर 2 बजे बाइक में सवार होकर वापस लौटने लगा। जहां से लौटते वक्त ही उस पर जानलेवा हमला हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी,थाना प्रभारी भुवनेश्वरी चौहान और पुलिस बल समेत मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने पीड़ित युवक और युवती से घटना की जानकारी एकत्रित की।

पीड़ित बोला-मेरी हत्या करना चाहते थे आरोपी

पीड़ित गोपाल गुप्ता ने बताया कि मैं मंदिर से निकलकर 400 मीटर की दूरी पर ही पहुंचा था। इतने में दो बाइक काफी स्पीड से पीछे की ओर से आई। दोनों बाइकों में कुल चार लोग सवार थे। हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों ने पिस्टल निकाल कर हम पर फायर कर दिया। उन्होंने मेरी हत्या करने के इरादे से मुझ पर लगातार तीन राउंड फायर किया। हमने भाग कर जैसे-तैसे खुद को बचाया। गोली शरीर को छूकर निकली है। वे जिस तरह से लगातार गोली चला रहे थे। गोली हमारे सीने और सिर में भी लग सकती थी। मेरी हत्या करने के लिए मुझ पर तमस बंसल ने गोली चलवाई है। घटना में मेरे कंधे पर चोंट आई है। जबकि मेरी महिला मित्र को हाथ में चोट आई है।

गोली चलाने वाला आरोपी आदतन अपराधी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर में दिन दहाड़े गोली चलाकर युवक-युवती की हत्या की कोशिश करने वाला युवक तमस वंसल आदतन अपराधी है। जो शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के गुढ़ चौराहे का रहने वाला है। युवक के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। जिनमें से ज्यादातर मामले मारपीट और लूटपाट से संबंधित हैं। इसके अलावा आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। आरोपी शराब,कोरेक्स और नशीली सामग्रियों की तस्करी जैसे मामलों में शामिल रहा है। इन्हीं मामलों के चलते कई बार जेल जा चुका है। युवक पिछले कई महीनों से जेल से बाहर हैं। फिलहाल घटना के बाद पुलिस फिर से उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस बोली-पुरानी रंजिश में हुआ जानलेवा हमला

सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। गोली युवक और युवती के शरीर को छूकर निकली है। जिसके निशान उनके शरीर पर हैं। दोनों को प्राथमिक इलाज दिलवाया गया है। दोनों की मलहम-पट्टी करवा दी गई है। प्रमाण के तौर पर मेडिकल कराया गया है। हम जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। मैंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। बिछिया थाने में पीड़ितों के बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं। पीड़ित युवक हमलावरों को जानता है। अभी तक की जांच में निकलकर सामने आया है कि मामला पुरानी रंजिश का है। आगे की छानबीन की जा रही है। रैकी के बाद गोलीबारी की गई है।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img