Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

पुलिस के हाथ लगा दुष्कर्म का आरोपी

ग्वालियर पुलिस को दो महीने से चकमा दे रहा दुष्कर्म का आरोपी वापस घर लौटते ही पकड़ा गया। पुलिस ने जब उसकी घेराबंदी की तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। कुछ दूरी तक पुलिस को अपने पीछे भी दौड़ाया, लेकिन इस बार वह पुलिस को चकमा नहीं दे पाया।

गोला का मंदिर पुलिस को यह सफलता मंगलवार सुबह मिली है। पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी तो है ही, साथ ही विश्वविद्यालय थाना में उसके खिलाफ एक अमानत में खयानत का मामला भी दर्ज है। उस मामले में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

ऐसे समझिए पूरा मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर स्थित पुरुषोतम विहार निवासी एक 28 वर्षीय पीड़िता जो मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली है। उसने दो महीने पहले गोला का मंदिर थाना पहुंचकर शिकायत की थी कि लगभग तीन साल पहले उसकी सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर सचिन राजपूत से दोस्ती हुई थी। सचिन ने बताया था कि वह ग्वालियर की शिव कॉलोनी में रहता है। कुछ ही दिन में उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई।

सोशल मीडिया पर सचिन से दोस्ती के बाद महिला की अपने पति से अनबन शुरू हो गई। महिला अलग रहने लगी। इस मौके का सचिन ने फायदा उठाया और उसे शादी का झांसा देकर लिवइन रिलेशन में रहने लगा। इस दौरान सचिन ने महिला का कई बार शारीरिक शोषण किया और पति से तलाक भी करा दिया। तलाक के बाद जब भी महिला सचिन से शादी के लिए कहती तो वह टाल देता और कुछ दिन बाद उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़ित महिला गोला का मंदिर थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली, यूपी व एमपी के कई शहरों में दी दबिश नहीं आया हाथ दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए पिछले दो महीने में पुलिस ने दिल्ली, यूपी और एमपी के कई शहरों में दबिश दी, लेकिन लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। हर बार पुलिस को पहुंचने से पहले वह ठिकाना बदल देता था। दो महीने के बाद आरोपी को लगा कि अब मामला ढीला पड़ गया है तो वह मंगलवार को अपने घर मां-पिता से मिलने के लिए आया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सचिन और उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पर है FIR

पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी सचिन और उस पर आरोप लगाने वाली महिला दोनों पर महिला के पति ने विश्वविद्यालय थाना में अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी के पकड़े जाने की सूचना विश्वविद्यालय थाना पुलिस को भी दे दी है। अब विश्वविद्यालय थाना पुलिस भी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img