Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

ऑनलाइन गेम की लत ने बना दिया चोर

कामठी वाले ज्वेलर्स में काम करने वाला एक सेल्समैन ऑनलाइन जुएं की लत में इस कदर बर्बाद हुआ कि उसने कामठी ज्वेलर्स में 7 लाख के जेवर चुराकर गिरवी रखकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। इस मामले का आज कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है।

कंट्रोल रूम में एसपी ने जानकारी देते हुए बताया पाठा ढाना निवासी प्रदीप डोंगरे ज्वेलर्स कामठी वाले में काम करता था वह है अचानक अपने घर से गायब हो गया था जिसकी सूचना उसकी पत्नी ने कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई थी, जांच के दौरान पता चला की गुमशुदा प्रदीप नागपुर रोड स्थित,कामठी जेवलर्स मे सेल्समेन का काम करता था कामठी जेवलर्स में जाकर पूछताछ करने पर पता चला की गुमशुदा कामठी जेवलर्स मे काम करता था पुलिस को उस पर शक हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने कामठी जेवलर्स को सूचित किया गया की कही तुम्हारी दुकान से गुमशुदा प्रदीप डोंगरे कुछ चोरी करके तो नही गया है तब कामठी जेवलर्स मे उस स्टाक का मिलान किया गया तो पता चला की उनकी दुकान से धीरे धीरे करके 20 अगस्त से 29 अगस्त तक करीबन 97.00 ग्राम सोना कीमता 7,50,000 रूपये का चोरी होना पाया गया।

जिसके चलते ऋषभ पिता नवीनचंद दूगड ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।ऑनलाइन गेम ने बनाया चोरउसे आनलाईन गेम की लत लगने से रूपये की आवश्यकता होने पर उसने कामठी जेवलर्स में काम करते करते अभी तक लगभग 97.00 ग्राम सोना चोरी करके 40.00 ग्राम मुथुट गोल्ड फाईनेंस लोन छिन्दवाडा एवं 47.00 ग्राम सोना केप्री गोल्ड लोन छिन्दवाडा मे गिरबी रखकर रूपये लिया जो रूपये वह आनलाईन गेम में हार गया।

एक 10.00 ग्राम सोने का सिक्का उसने उसके घर पर छिपाकर रखा है । जिसके डर से वह घर से बिना बताये इधर उधर छिप रहा था । जिसे गुम इंसान मे दस्तयाब कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार मुथुट गोल्ड फाईनेंस लोन एवं केप्री गोल्ड लोन से एवं आरोपी के घर से लगभग 97.00 ग्राम सोना कीमती करीब 7,50,000/- रूपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

आरोपी से 05 नग सोने के कडे, 02 सोने की चैन, 01 सोने की अंगूठी, 01 सोने का पेंडल, 01 सोने का सिक्का जुमला वजनी 97.00 ग्राम कीमती 7,50,000/- रूपये जब्त किया है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img