Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

नीरज मंडलोई एसीएस बने, स्मिता माशिमं अध्यक्ष

प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा के रिटायर होने के बाद मुख्य सचिव वेतनमान के रिक्त पद पर प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई की नियुक्ति की गई है। मंडलोई एक अक्टूबर से अपर मुख्य सचिव होंगे। उन्हें एसीएस पद पर प्रमोट करने के आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिए हैं। मंडलोई के बाद अब अनुपम राजन नवम्बर में पद रिक्त होने पर अपर मुख्य सचिव बनाए जाएंगे। उधर वीरा राणा के रिटायर होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष के रिक्त पद पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति तथा खेल और युवक कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज को माशिमं अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश में मुख्य सचिव वीरा राणा को मार्च 2024 में छह माह का एक्सटेंशन मिलने के बाद एसीएस का एक पद रिक्त नहीं हो पाया था। इसके चलते जब अगस्त में संजय बंदोपाध्याय रिटायर हुए तो संजय दुबे को एक सितम्बर से एसीएस पद पर प्रमोट किया गया था। दरअसल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ रहे संजय बंदोपाध्याय की एमपी में वापसी समय से पहले हो गई थी। इस कारण जब एसीएस अश्विनी राय जून में रिटायर हुए तो उनके रिक्त पद पर बंदोपाध्याय का समायोजन किया गया था। अब जबकि वीरा राणा सेवानिवृत्त हो गई हैं तो एसीएस बनने के लिए सबसे सीनियर प्रमुख सचिव 1993 बैच के नीरज मंडलोई हैं जो वर्तमान में नगरीय विकास और आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अगर राणा को रिटायरमेंट नहीं मिलता तो मंडलोई को एसीएस बनने के लिए दो माह तक इंतजार करना पड़ता।

फरवरी में संजय शुक्ला को मिलेगा मौका

इसी साल नवम्बर में एसीएस ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव रिटायर होने वाले हैं जबकि जनवरी 2025 में एसीएस होम एसएन मिश्रा का रिटायरमेंट है। ऐसे में नीरज मंडलोई के बाद सीनियर प्रमुख सचिव अनुपम राजन नवम्बर में मलय श्रीवास्तव के रिटायर होने के बाद एक दिसम्बर से अपर मुख्य सचिव पद पर प्रमोट होंगे। इसके बाद 1993 बैच के ही आईएएस अनिरुद्ध मुखर्जी और दीप्ति गौड़ मुखर्जी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं तो जनवरी में एसएन मिश्रा के रिटायर होने के बाद एक फरवरी से 1994 बैच के आईएएस और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय कुमार शुक्ल एसीएस पद पर प्रमोट किए जाएंगे।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img