Monday, May 11, 2026
29.1 C
Bhopal

बुधनी में अरुण यादव, विजयपुर में अशोक सिंह संभालेंगे मोर्चा

मप्र में दो विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव होना है। संभावना है कि महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही एमपी की इन दो सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसके पहले कांग्रेस इन सीटों पर रणनीति बनाने में जुटी हुई है। अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से मप्र के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह ने दोनों विधानसभाओं के लिए नेताओं की कमेटियां बनाई हैं।

विजयपुर में अशोक सिंह को कमान श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के लिए बनाई गई कमेटी में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को संयोजक बनाया गया है। पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव और पूर्व विधायक नीटू सिकरवार को इसमें सदस्य बनाया गया है।

कांग्रेस की मजबूत सीट रही है विजयपुर श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से छह बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने लोकसभा चुनाव के दौरान 30 अप्रैल को बीजेपी जॉइन कर ली थी। हालांकि उन्होंने करीब डेढ़ महीने तक इस्तीफा नहीं दिया। 8 जुलाई को रामनिवास रावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। अब विजयपुर में होने वाले उपचुनाव में रामनिवास का बीजेपी से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। यह सीट कांग्रेस के प्रभाव वाली रही है। लिहाजा कांग्रेस दलबदल के बाद भी यहां जीत को बरकरार रखने में जुटी है।

बुधनी में अरुण यादव को कमान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अरुण यादव को संयोजक बनाया है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को इस समिति में सदस्य बनाया है। बुधनी विधानसभा में कांग्रेस के सामने एक मजबूत टिकाऊ चेहरा खोजना सबसे बड़ी चुनौती है। शिवराज सिंह चौहान के प्रभाव वाली बुधनी में कांग्रेस के पास फिलहाल कोई मजबूत चेहरा नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस यहां दमदार और असरदार उम्मीदवार खोज रही है।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img